BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अपराधी राज्य भर में मचा रहे हैं तांडव, सरकार को नहीं है फिक्र: आदित्य साहू

by bnnbharat.com
February 3, 2021
in समाचार
अपराधी राज्य भर में मचा रहे हैं तांडव, सरकार को नहीं है फिक्र: आदित्य साहू
Share on FacebookShare on Twitter

चतरा में भाजपा नेता प्रह्लाद सिंह पर दिनदहाड़े गोलीबारी की भर्त्सना की

Chatra:- चतरा में भाजपा नेता प्रहलाद सिंह पर अपराधियों द्वारा दिनदहाड़े हुए गोलीबारी कांड को लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू ने कड़ी निंदा की है. उन्होंने कहा कि ट्रक ओनर्स एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष व भाजपा नेता प्रहलाद सिंह पर अपराधियों ने जिस प्रकार से दिनदहाड़े गली में दौडाते हुए गोलीबारी की इससे स्पष्ट होता है कि राज्य में कानून व्यवस्था चौपट हो चुका है. उन्होंने कहा कि अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि  प्रह्लाद सिंह को बचाने आए  युवक मनोज चौधरी को  भी  अपराधियों ने दो गोली मार  कर घायल कर दिया. प्रहलाद सिंह और  युवक मनोज चौधरी जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं.

उन्होंने कहा कि सरकार व पुलिस प्रशासन अपराधियों पर नकेल कसने में असफल है. राज्य भर में लगातार भाजपा के नेता व कार्यकर्ताओं पर हमले हो रहे हैं और सरकार आंख मूंदकर सोई हुई है. अपराधियों का तांडव इतना बढ़ गया है कि प्रत्येक दिन हत्या मर्डर बलात्कार जैसी घटनाएं आम हो गई है. 5 से ज्यादा लोगों की हत्या प्रत्येक दिन हो रहा है. सरकार आपराधिक घटनाओं को रोकने में विफल है. उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार जब से आई है तब से अपराधी बेलगाम हो गए हैं लगातार राज्य में अपराध का ग्राफ बढ़ा है. इससे पूर्व की रघुवर सरकार ने अपराधियों पर नकेल कस रखा था. कानून व्यवस्था के भय से अपराधी झारखंड छोड़कर भाग निकले थे. आज वे सभी अपराधी फिर से झारखंड में अपना डेरा डंडा डाल लिया है. उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार यथाशीघ्र उग्रवाद और अपराध पर लगाम लगाएं अन्यथा झारखंड की जनता सड़कों पर उतर कर राज्य सरकार के खिलाफ आंदोलन करने को विवश होगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कैबिनेट का फैसला, 7 साल से लापता सरकारी सेवक के आश्रितों को भी अब मिलेगी अनुकंपा पर नौकरी

Next Post

एयरपोर्ट पर धरने पर बैठे पीएम के भाई प्रहलाद मोदी

Next Post
एयरपोर्ट पर धरने पर बैठे पीएम के भाई प्रहलाद मोदी

एयरपोर्ट पर धरने पर बैठे पीएम के भाई प्रहलाद मोदी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d