BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पुलिस पर अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फा​यरिंग, कांस्टेबल को लगी गोली

by bnnbharat.com
March 11, 2020
in समाचार
पुलिस पर अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फा​यरिंग, कांस्टेबल को लगी गोली

पुलिस पर अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फा​यरिंग, कांस्टेबल को लगी गोली

Share on FacebookShare on Twitter

राजस्थान: प्रतापगढ़ जिले के नौगांवा में वांछित अपराधियों को पकड़ने गई पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग हुई है, जिसमें एक पुलिसकर्मी रामावतार को गोली लग गई. उसे गंभीर रूप से घायलावस्था में जिला अस्तपाल में भर्ती करवाया गया है. घायल पुलिसकर्मी से मिलने विधायक रामलाल मीणा और अन्य कांग्रेस नेता अस्पताल भी पहुंचे.

प्रतापगढ़ एसपी पूजा अवाना के निर्देशन में चल रहे विशेष अभियान के तहत अरनोद थाना पुलिस की टीम थानाधिकारी दीपक बंजारा के नेतृत्व में नौगांवा में वांछित अपराधियों को पकड़ने पहुंची थी. तभी पुलिस को देख अपराधी भाग खड़े हुए. इस दौरान जब पुलिस थाने की ओर लौटने लगी, तब रास्ते में छिपे हुए अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी.

फायरिंग में अरनोद थाना में कार्यरत कांस्टेबल रामावतार के दाहिने हाथ में गोली लग गई और उंगली पूरी तरह से जख्मी हो गई. फायरिंग की घटना के बाद घायल पुलिस कांस्टेबल को जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसका उपचार जारी है.

जिला अस्पताल में कोतवाली थानाधिकारी मदनलाल खटीक सहित बड़ी संख्या में पुलिस जाप्ता तैनात किया गया. घटना की सूचना पर विधायक रामलाल मीणा भी जिला अस्पताल पहुंचे और घायल कांस्टेबल की कुशलक्षेम पूछी.

इस दौरान विधायक रामलाल मीणा ने पुलिस को अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को भी कहा. इधर घटना के बाद पुलिस गोली चलाने वाले अपराधियों की तलाश में सरगर्मी से जुट गई है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

नाबालिग के साथ दुष्कर्म, 2 आरोपी गिरफ्तार

Next Post

2014 में पूरा होना था अस्पताल भवन, आज तक नहीं बन पाया

Next Post
2014 में पूरा होना था अस्पताल भवन, आज तक नहीं बन पाया

2014 में पूरा होना था अस्पताल भवन, आज तक नहीं बन पाया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d