जमशेदपुर : विधानसभा चुनाव को लेकर जमशेदपुर पुलिस खुद को पूरी तरह से मुस्तैद बता रही है, लेकिन बेखौफ अपराधी आए दिन शहर में उत्पात मचाकर पुलिस के समक्ष खुली चुनौती पेश कर रहे हैं. जहां बेखौफ अपराधियों ने पुलिसवाला बनकर डकैती की घटना को बखूबी अंजाम दिया. वैसे ताजा मामला जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र का है.
बताया जाता है कि बागबेड़ा थाना अंतर्गत शाखा मैदान के समीप रात 1:30 बजे के लगभग अभिराम सिंह नामक व्यक्ति के घर पुलिस के नाम पर पहले गृह स्वामी से दरवाजा खुलवाया गया. उसके बाद हथियार का भय दिखाकर बंधक बना घर में रखे 2 लाख 16 हजार नगद और करीब डेढ़ लाख के जेवरात ले उड़े.
बताया जाता है कि 2 की संख्या में अपराधी घर में प्रवेश किए और हथियार का भय दिखाकर लूटपाट की घटना को अंजाम देकर चलते बने. इधर सुबह अभिराम सिंह ने घटना की जानकारी बागबेड़ा थाना पुलिस को दी. जहां पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले की तफ्तीश में जुट गई है.

