BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अपराधियों के हौसले बुलंद, दवा व्यवसायी को मारी गोली

by bnnbharat.com
April 1, 2021
in समाचार
रंगदारी नहीं देने पर दिनदहाड़े अपराधियों ने सेवानिवृत्त रेलकर्मी को मारी गोली
Share on FacebookShare on Twitter

पटना: बिहार की राजधानी पटना में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. अपराधी आए दिन हत्या, लूट जैसे घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला राजधानी के शास्त्री नगर थाना क्षेत्र की है, जहां बीती रात अपराधियों ने इंदिरा गांधी आयुर्वेदिक संस्थान के नजदीक राजा बाजार में गेट नंबर-1 के पास दवा व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी.

मिली जानकारी अनुसार, बुधवार रात करीब 8.30 बजे 34 साल के बीरेंद्र की बाइक सवार दो शूटरों ने गोली मारकर हत्या कर दी. वहीं, इस दौरान एक छोटे बच्चे को भी गोली लग गयी, लेकिन वह बच गया. फिलहाल, वो आईजीआईएमएस में इलाजरत है.

इधर, घटना से नाराज मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों ने गुरुवार की सुबह आईजीआईएमएस के सामने सड़क जाम कर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया.

सड़क जाम कर प्रदर्शन कर रहे लोग शास्त्री नगर थानाध्यक्ष को बर्खास्त करने की मांग कर रहे हैं. वहीं, उनकी मांग है कि घटना में शामिल अपराधियों की अविलंब गिरफ्तारी की जाए. घटना के संबंध में मृतक के साले ने बताया कि मृतक से रंगदारी मांगी जाती है. अपराधियों की ओर से उन्हें रोज धमकी दी जाती है.

दिलीप ने बताया कि मृतक पहले भी एक बार एफआईआर करवाने शास्त्रीनगर नगर थाने गए थे, लेकिन थानाध्यक्ष ने उन्हें वापस लौटा दिया. इसी क्रम में बीती रात उन्हें गोली मार दी. उन्होंने कहा, ” हम न्याय चाहते हैं. उनके तीन बच्चे हैं, अब उन्हें कौन देखेगा? हम प्रशासन से यही उम्मीद रखते हैं कि मृतक के परिजनों को न्याय मिलनी चाहिए. नीतीश कुमार से भी हम यही उम्मीद रखते हैं.”

उन्होंने कहा कि शास्त्रीनगर थाना प्रभारी की ओर से पहले भी कोई सहयोग नहीं दिया गया और अभी भी कोई सहयोग नहीं मिल रहा है. अभी जो नीतीश कुमार की सरकार है, वह बिल्कुल निक्कमी सरकार है. उनको इस्तीफा दे देना चाहिए. उनसे यह पद नहीं संभाला जा रहा है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

इनामी अपराधी पुलिस मुठभेड़ में घायल, हत्या कर हुआ था फरार

Next Post

खुशखबरी: रसोई गैस और ATF की कीमत में हुई कटौती

Next Post
मोदी ने करंट की बात करते-करते जनता की जेब पर ही करंट मार दिया: कांग्रेस

खुशखबरी: रसोई गैस और ATF की कीमत में हुई कटौती

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d