BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अपराधियों के हौसले बुलंद, पुलिस कस्टडी से फरार हुआ आरोपी, 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड

by bnnbharat.com
April 10, 2021
in समाचार
कोविड सेंटर से तीन कैदी फरार
Share on FacebookShare on Twitter

यूपी: यूपी में अपराधियों का साहस कितना बुलंद है वो इसी बात से समझा जा सकता है कि पुलिस कस्टडी से भी अपराधी फरार हो जा रहे हैं. नौवीं की छात्रा को किडनैप करने की धमकी देने वाला युवक नोएडा पुलिस की कस्टडी से फरार हो गया है, जिसके बाद से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है. अब इस मामले में संज्ञान लेते हुए पुलिस प्रशासन ने चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है.

बीते दिनों आरोपी राजन गुप्ता को उल्टी हुई थीं, जिसके बाद नोएडा पुलिस द्वारा आरोपी को इलाज व जांच के लिए ग्रेटर नोएडा स्थिति जिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था. गुरुवार के दिन वहीं से राजन गुप्ता सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया था. 

इसके बाद इस मामले में लापरवाह पुलिसकर्मी हेड कांस्टेबल मयंक शुक्ला, कांस्टेबल पंकज, सुनील और विनीत के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया. चारों पुलिसकर्मियों को फिलहाल निलंबित कर दिया गया है. कैदी के फरार होने के वक्त ये चारों पुलिसकर्मी कहां थे, इसकी भी जांच कराई जा रही है.

पुलिस हिरासत से नोएडा में आरोपी फरार होने की खबर मिलते ही नोएडा कमिश्नर आलोक सिंह ने चार पुलिसकर्मियों को इस फरारी का जिम्मेदार मानते हुए निलंबित करने का आदेश दिया है.

पुलिसकर्मियों के खिलाफ आरोपी को भगा देने के आरोप में मुकदमा भी दर्ज किया गया है. अब इस मामले की गहन जांच करने के लिए विभागीय जांच भी की जाएगी.

आरोपी राजन गुप्ता के फरार होने के बाद से पुलिस की कई टीमें राजन गुप्ता की तलाश कर रही हैं. लेकिन अभी तक पुलिस फोर्स को उसका कोई सुराग नहीं लग सका है. ग्रेटर नोएडा की इको टेक-3 की टीम ने नौवीं कक्षा के छात्रा को घर से उठाने की धमकी देने वाले, और मारपीट करने के आरोपी राजन गुप्ता को पुलिस द्वारा 4 मार्च को गिरफ्तार किया था.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

TMC ने भी माना बंगाल में है मोदी लहर: अमित मालवीय

Next Post

दीदी और उनके गुंडों की बौखलाहट बेकाबू होती जा रही: PM मोदी

Next Post
PM मोदी आज करेंगे परीक्षा पे चर्चा, शाम को 7 बजे होगा डिजिटल प्रसारण

दीदी और उनके गुंडों की बौखलाहट बेकाबू होती जा रही: PM मोदी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d