BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

हेमंत सरकार में अपराधी, उग्रवादी बेलगाम: आदित्य साहू

by bnnbharat.com
July 25, 2020
in समाचार
हेमंत सरकार में अपराधी, उग्रवादी बेलगाम: आदित्य साहू
Share on FacebookShare on Twitter
  • भाजपा कार्यकर्ता को बनाया जा रहा निशाना

रांची: भाजपा प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू ने कहा कि हेमंत सरकार के बनते ही राज्य में अपराधियों और उग्रवादियों के मनोबल बढ़ा है. प्रतिदिन राज्य में हत्या की घटनाएं हो रही है.

साहू  प्रदेश अध्यक्ष दीपक  प्रकाश के निर्देश परआज भाजपा बरियातू मंडल के वरिष्ठ कार्यकर्ता सजना राम के घर पहुंचे जिनके पुत्र रघुनाथ राम की हत्या विगत दिनों अपराधियों ने कर दी. विदित हो कि प्रदेश अध्यक्ष एवं संसद दीपक प्रकाश दिल्ली से लौटकर कोरेन्टीन में रहने के कारण स्वयं जाने में असमर्थ हैं.

साहू ने सजना राम एवम परिवार के अन्य सदस्यों से मिलकर शोक प्रकट करते हुए पार्टी की ओर से स्व. रघुनाथ राम को श्रद्धांजलि अर्पित की.

उन्होंने कहा कि यह हत्या पुलिस, प्रशासन की लापरवाही का नतीजा है. स्व. रघुनाथ ने पुलिस को अपनी हत्या की आशंका की लिखित शिकायत की थी, परंतु पुलिस कान में तेल डालकर सोयी रही, जिससे स्पस्ट होता है कि इसमें प्रशासन की मिलीभगत है.

उन्होंने कहा कि पूरे राज्य की जनता अपराधियों और उग्रवादियों के बढ़ते आतंक से सात महीने में ही तंग आ चुकी है. एक तरफ कोरोना का संकट, दूसरी तरफ उग्रवादियों के आतंक से जनता भयभीत है और दोनों को रोकने में राज्य सरकार पूरी तरह विफल साबित हो रही.

उन्होंने कहा कि गांव शहर में लेवी, फिरौती वसूली बड़े पैमाने पर शुरू हो चुकी है, जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं को विशेषकर टारगेट किया जा रहा है. उन्होंने बरवाडीह, बरहेट, जमशेदपुर आदि स्थानों पर विगत दिनों घटी घटनाओं का उल्लेख किया.

प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि राज्य में बढ़ती हत्याएं  चिंता की बात है. राज्य सरकार यदि नागरिक के जान की सुरक्षा नहीं कर सकती तो फिर शाषण चलाने का नैतिक हक नहीं.

उन्होंने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि पार्टी  स्व. राम के परिवार को हर संभव सहायता उपलब्ध कराएगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कोरोना से निपटने के लिए सरकारी मशीनरी को चुस्त-दुरुस्त करना जरूरी: तुषार कांति शीट

Next Post

ट्रेवल पास के बिना जिले में नहीं मिलेगी एंट्री

Next Post
ट्रेवल पास के बिना जिले में नहीं मिलेगी एंट्री

ट्रेवल पास के बिना जिले में नहीं मिलेगी एंट्री

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d