BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अपराधियों ने दिल्‍ली पुलिस के एक जवान को ही किया अगवा, पिस्‍टल छीनकर बस से फेंका

by bnnbharat.com
October 23, 2020
in समाचार
अपराधियों ने दिल्‍ली पुलिस के एक जवान को ही किया अगवा, पिस्‍टल छीनकर बस से फेंका
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्‍ली से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. यहां अपराधियों ने दिल्‍ली पुलिस के एक जवान को ही अगवा कर लिया. यह वाकया दो दिन पहले हुआ. दिल्‍ली पुलिस का जवान कश्मीरी गेट इलाके में पेट्रोलिंग कर रहा था.

इसी दौरान अपराधी सिपाही को बस में पकड़कर ले गए. सिपाही के साथ मारपीट की गई और उनका पिस्टल भी छीन लिया गया. उन्‍हें दिल्ली से बाहर ले जाकर फिरोजाबाद (यूपी) में फेंक कर फरार हो गए. किसी तरह सिपाही ने पास के थाने में पहुंचकर अपने अफसरों को इस घटना की सूचना दी. पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है. अफसरों का कहना है कि जल्द ही मामले की गुत्थी को सुलझा ली जाएगी. अपराधियों की गिरफ्त से लौटे सिपाही सचिन ने बताया कि वह कश्मीरी गेट इलाके में ड्यूटी पर तैनात थे.

इसी दौरान उन्‍होंने देखा कि एक बस के अंदर से एक महिला की चीखने-चिल्लाने की आवाज आ रही है. मामले को जानने के लिए सचिन फौरन ही बस के अंदर गए. उन्‍हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि बस में पहले से अपराधी सवार हैं.

किसी तरह से फिरोजाबाद से दिल्ली पहुंचे सिपाही सचिन ने अपने आला अफसरों को जानकारी देते हुए बताया कि अपराधियों ने उनका पिस्टल, रुपया और दूसरा सामान लूट लिए. उसके बाद उन्‍हें बस से ही फिरोजाबाद (यूपी) ले गए. जहां रात में उन्‍हें सड़क पर फेंक दिया गया. उसके बाद वो पास के थाने में पहुंचे और वहां से अपने अफसरों को जानकारी दी. वह किसी तरह वापस दिल्‍ली पहुंचे.

https://bnnbharat.com/nda-government-will-be-formed/

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

केंद्र के सहयोग से हो रही है बिहार की तरक्की: CM नीतीश

Next Post

मुझे जेल भेजने की तैयारी की जा रही है: कंगना रनौत

Next Post
कंगना ने किया बड़ा खुलासा, कहा- कई बड़े एक्‍टर्स ने मुझसे की जबर्दस्ती

मुझे जेल भेजने की तैयारी की जा रही है: कंगना रनौत

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d