BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अपराधियों ने दंपती की हत्या कर उड़ाई दावत, की लूटपाट, पी शराब

by bnnbharat.com
February 5, 2021
in समाचार
अपराधियों ने दंपती की हत्या कर उड़ाई दावत, की लूटपाट, पी शराब
Share on FacebookShare on Twitter

ग्रेटर नोएडा: बीटा टू थाना क्षेत्र स्थित अल्फा टू सेक्टर के मकान में गुरुवार रात अज्ञात अपराधियों ने बुजुर्ग दंपती की हत्या कर दी. वारदात के बाद बदमाशों ने मकान में बेखौफ होकर लूटपाट की. घटना की जानकारी होने पर पुलिस आयुक्त आलोक सिंह अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था लव कुमार, डीसीपी ग्रेटर नोएडा जोन राजेश कुमार सिंह, एफएसएल टीम व अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए.

अल्फा टू सेक्टर में रहने वाले नरेंद्र नाथ 72 और उनकी पत्नी सुमन नाथ 64 समाज सेवक थे. सुमन नाथ निशुल्क योग प्रशिक्षण देती थीं, वही नरेंद्र नाथ असहाय लोगों अक्सर मदद करते थे. शुक्रवार सुबह डब्ल्यूएचओ सोसायटी में रहने वाले दंपती के पुत्र और सरिता विहार में रहने वाली बेटी ने उनके मोबाइल पर फोन किया तो बात नहीं हो सकी. इसके चलते परिजन अल्फा टू स्थित दंपती के मकान में पहुंच गए यहां पर जैसे ही वे मकान में दाखिल हुए उन्हें पूरी वारदात की जानकारी हो गई. 

परिजन की सूचना पर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए. दंपती के मकान की सभी अलमारियों के दरवाजे खुले हुए और सामान बिखरा हुआ मिला. घर को पूरी तरह से खंगाल कर रख दिया गया. जिससे आशंका जताई जा रही है कि बदमाश ने हत्या के बाद बेखौफ होकर मकान में जमकर लूटपाट की है.

महिला सुमन नाथ का शव कमरे में मिला. वहीं नरेंद्र नाथ का काफी देर तक कोई अता पता नहीं चला. इसके चलते परिजनों और पुलिस ने उन्हें घर और सेक्टर में ढूंढना शुरू किया. काफी देर के बाद नरेंद्र नाथ का शव बेसमेंट में स्थित एक स्टोर में मिला. नरेंद्र नाथ के मुंह पर टेप लगी थी और पीछे हाथ बंधे हुए थे. उनके शरीर पर चोटों के निशान बताए गए हैं, जिससे पता चलता है कि उनकी पीट-पीटकर हत्या की गई है. बेसमेंट में ही मेज पर कीमती शराब की बोतल और लगभग 6 गिलास रखे थे. इसके अलावा खाने-पीने का सामान भी रखा था. इससे आशंका जताई जा रही है कि बदमाशों ने वारदात से पूर्व और बाद में शराब पीकर दावत भी उड़ाई है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

Canara Bank SO Exam: Admit Card जारी, ऐसे करें चेक

Next Post

ऑटो चालक ने की युवक से अश्लील हरकत, विरोध करने पर कर दी हत्या

Next Post
रि‍श्‍तों का खून: जमीन के लिए मां बाप सहित 6 सदस्यों को काट डाला

ऑटो चालक ने की युवक से अश्लील हरकत, विरोध करने पर कर दी हत्या

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d