BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बिहार पुलिस के जवान की अपराधियों ने पीट-पीटकर की हत्या, पश्चिम बंगाल में छापेमारी करने गए थे

by bnnbharat.com
April 10, 2021
in समाचार
बिहार पुलिस के जवान की अपराधियों ने पीट-पीटकर की हत्या, पश्चिम बंगाल में छापेमारी करने गए थे
Share on FacebookShare on Twitter

घटना के संबंध में मौके पर पहुंचे आईजी सुरेश प्रसाद ने बताया थाना अध्यक्ष की छापेमारी के दौरान मौत हुई है. पूरी जानकारी मिलने के बाद बात की जाएगी.

पटना: बिहार के किशनगंज जिले के टाउन थाने के एसएचओ की बीती रात पश्चिम बंगाल में पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी. बता दें कि किशनगंज टाउन थाने के एसएचओ अश्विनी कुमार अपनी टीम के साथ बंगाल सीमा के पास बाइक चुराने वाले गैंग के एक ठिकाने पर उन्हें दबोचने के लिए पहुंचने थे.

इसी दौरान अपराधियों ने पहले उनसे झगड़ा किया. फिर उन पर हमला कर उनकी हत्या कर दी. इधर, घटना की सूचना पाकर आईजी समेत कई बड़े पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मृतक एसएचओ अश्विनी के शव को पोस्टमार्टम के लिए इस्लामपुर अस्पताल भेजा दिया. पोस्टमार्टम के दौरान किशनगंज एसपी, इस्लामपुर एसपी, किशनगंज एसडीपीओ सहित वरीय अधिकारी मौके पर मौजूद रहे.

घटना के संबंध में मौके पर पहुंचे आईजी सुरेश प्रसाद ने बताया थाना अध्यक्ष की छापेमारी के दौरान मौत हुई है. पूरी जानकारी मिलने के बाद बात की जाएगी. इधर, पश्चिम बंगाल में हुई घटना की बिहार पुलिस एसोसिएशन ने कड़े शब्दों में निंदा की है. एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार सिंह ने कहा कि पश्चिम बंगाल में सरकार और क़ानून नाम का कुछ भी नही है.

उन्होंने कहा कि बिहार के किशनगंज के टाउन थाना अध्यक्ष अश्वनी कुमार रात क़रीब दो बजे अपने शहर से सटे पश्चिम बंगाल के पंजीपाड़ा थानाक्षेत्र के पनतापारा गांव में छापामारी करने गए थे. इस बाबत वे बंगाल के लोकल थाना भी गए थे. लोकल थाना प्रभारी ने कहा कि ओडी ऑफीसर आपके साथ जाएगा. लेकिन ओडी ऑफीसर ने कहा कि आप बढ़िए हम आते हैं.

इधर, गांव में पहुंचते ही ग्रामीणों ने अचानक पुलिस टीम हमला कर दिया और किशनगंज थानेदार की लाठी-डंडे और पत्थर से पीट-पीटकर कर हत्या कर दी. घटना के बाद प्रदेश अध्यक्ष ने मांग की, कि मृतक इंस्पेक्टर अश्वनी कुमार के परिवार को भारत सरकर के गृह विभाग और बिहार सरकार की ओर से एक-एक करोड़ की आर्थिक सहायता मिले. उन्होंने कहा, ” बंगाल में कानून कैद हैं. बंगाल में पुलिस वर्दी का कोई वजूद नहीं है. भारत सरकर का गृह मंत्रालय मामले को संज्ञान लेकर उचित करवाई करे.”

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पश्चिम बंगाल चुनाव: TMC-BJP के बीच झड़प, एक व्यक्ति की हत्या

Next Post

मोदी में लोगों को भगवान दिखता है, वो पॉपुलर हैं… TMC के लिए एंटी इनकंबेंसी का डर’, प्रशांत का ऑडियो वायरल

Next Post
मोदी में लोगों को भगवान दिखता है, वो पॉपुलर हैं… TMC के लिए एंटी इनकंबेंसी का डर’, प्रशांत का ऑडियो वायरल

मोदी में लोगों को भगवान दिखता है, वो पॉपुलर हैं... TMC के लिए एंटी इनकंबेंसी का डर', प्रशांत का ऑडियो वायरल

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d