BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

एक और कोल व्यवसायी पर अपराधियों ने चलायी गोली, बाल बाल बचे

by bnnbharat.com
December 20, 2019
in Uncategorized
एक और कोल व्यवसायी पर अपराधियों ने चलायी गोली, बाल बाल बचे

एक और कोल व्यवसायी पर अपराधियों ने चलायी गोली, बाल बाल बचे

Share on FacebookShare on Twitter

चंदवा: चंदवा थाना क्षेत्र के नगर गांव के पास तीन अपराधियों ने गुरूवार की शाम भाजपा नेता सह कोल व्यवसायी रविन्द्रनाथ उर्फ रवि गंझू को लक्ष्य कर गोली चलाई. इस गोलीचालन में भाजपा नेता समेत वहां बैठे अन्य बाल-बाल बच गए.

उल्लेखनीय है कि पिछले चौबीस घंटों में लातेहार जिले में गोली चालन की यह दूसरी घटना है. बुधवार की शाम बालूमाथ थाना क्षेत्र में अपराधियों ने गोली मारकर पूर्व माओवादी कमांडर की हत्या कर दी थी. लगातार दो दिनों में अपराधियों द्वारा गोली चालन की घटना से क्षेत्र में दहशत व्याप्त है.

जानकारी के अनुसार कोल व्यावसायी अपने मित्रों के साथ एनएच किनारे नगर गांव स्थित एक होटल में बैठकर चाय पी रहे थे. इसी दौरान वहां पहुंचे तीन लोगों ने रवि को लक्ष्य कर निशाना साधा. रवि ने खतरे को भांपते हुए झुककर अपनी जान बचाई. घटना के बाद गोली चालन की घटना को अंजाम देनेवाले दो दिशाओं में बंटकर भाग निकले.

घटना के बाद आसपास मौजूद लोग सहम गए परन्तु इसके बाद हिम्मत कर उन्हें ढूढ़ने के लिए आसपास के इलाकों में सर्च अभियान चलाया.

सूत्रों की मानें तो 9 एमएम की पिस्टल से गोली चलाई गई. कुछ गोली घटनास्थल पर भी गिरी.

बता दें कि चार माह पूर्व अगस्त महीने में भी रवि पर जानलेवा हमला किया गया था. तब भी मुश्किल से उसकी जान बची थी।. एक दिन पूर्व बुधवार की शाम बालूमाथ थाना क्षेत्र में कोयला व्यवसाय से जुड़े सह पूर्व नक्सली कमांडर जयनाथ उर्फ युगल गंझू की हत्या गोली मारकर कर दी गई थी.

घटना की सूचना के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष लाल अमित प्रताप नाथ शाहदेव समेत अन्य लोग वहां पहुंचे और घटना की जानकारी ली.

इधर सूचना के बाद एसडीपीओ के निर्देश पर पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी मदन कुमार शर्मा घटनास्थल की ओर कूच कर चुके थे. पुलिस निरीक्षक ने इस बावत बताया कि मामले की तफ्तीश जारी है. जल्द ही अपराधियों की पहचान कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

ठंड की परवाह किए बिना मतदाताओं ‌की लगी ‌कतार‌,‌ लोकतंत्र के महापर्व ‌ में ‌हो रहे हैं शामिल

Next Post

अंतिम चरण में 16 सीटों के लिए पहले दो घंटे में 12.01 फीसदी मतदान

Next Post
अंतिम चरण में 16 सीटों के लिए पहले दो घंटे में 12.01 फीसदी मतदान

अंतिम चरण में 16 सीटों के लिए पहले दो घंटे में 12.01 फीसदी मतदान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d