BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अपराधियों ने वकील के मुंशी को मारी गोली, मौत

by bnnbharat.com
January 20, 2021
in समाचार
जमीनी विवाद में अधेड़ की गोली मारकर हत्या, वीडियो हुआ वायरल
Share on FacebookShare on Twitter

पटना: बिहार में नीतीश कुमार की ‘सुशासन सरकार’ में अपराध बेकाबू हो गया है. नवंबर में एक बार फिर नितीश सरकार के सत्ता में लौटने के बाद से प्रदेश में बढ़ा अपराध अब थमने का नाम नहीं ले रहा है. सीएम नीतीश के लाख दावों के बावजूद अपराधी बिहार सरकार और बिहार पुलिस की नाक के नीचे राजधानी पटना में आए दिन हत्याओं को अंजाम दे रहे हैं. इसी कड़ी में अब पटना में एक वकील के मुंशी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है.

राजधानी पटना में इंडिगो एयरलाइंस के स्टेशन मैनेजर रूपेश सिंह की हत्या की गुत्थी बिहार पुलिस सुलझा भी नहीं पाई है कि अब जिले के जानीपुर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक वकील के मुंशी की गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गए. प्रथम दृष्टया हत्या का कारण भूमि विवाद बताया जा रहा है. इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है.

जानीपुर के थाना प्रभारी राजीव रंजन ने बताया कि नौबतपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव के रहने वाले मुंशी बालेश्वर पाठक (55) बुधवार को अपनी बाइक से दानापुर न्यायालय जा रहे थे कि तिलवां गांव के पास अपराधियों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गए.

उन्होंने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है और पूरे मामले की छानबीन कर रही है. थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया हत्या का कारण भूमि विवाद सामने आया है. इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पिछले 4 वर्षों में यूपी को मिली नई पहचान, नई उड़ान: PM मोदी

Next Post

यूथ एम्पावरमेंट योजना: सरकार देगी खुद का व्यापार शुरू करने के लिए पैसे

Next Post
यूथ एम्पावरमेंट योजना: सरकार देगी खुद का व्यापार शुरू करने के लिए पैसे

यूथ एम्पावरमेंट योजना: सरकार देगी खुद का व्यापार शुरू करने के लिए पैसे

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d