बेतिया: बेतिया में थाने के सामने गोली मारकर एक शख्स की हत्या कर दी गई है. थाना गेट पर गोली चली है. इस तरह दिन-दहाड़े थाने के सामने हत्या से अपराधियों ने पुलिस को खुली चुनौती दी है. कुमारबाग ओपी थाना गेट की घटना है. फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

