BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अपराधियों ने लूट के बाद व्यवसायी की गोली मारकर की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

by bnnbharat.com
February 1, 2021
in समाचार
जमीनी विवाद में अधेड़ की गोली मारकर हत्या, वीडियो हुआ वायरल
Share on FacebookShare on Twitter

अररिया: बिहार के अररिया जिले में रविवार की रात अपराधियों ने चावल व्यवसायी अमन गुप्ता की गोली मारकर हत्या कर दी. जबकि उसके साथ रहे रिश्तेदार और कर्मी राहुल कुमार गुप्ता को घायल कर दिया. घटना जिले के बथनाहा थाना क्षेत्र के बथनाहा-वीरपुर मार्ग के सोनापुर और भोड़हर के बीच बालुगढ़ गांव के समीप की है. मिली जानकारी अनुसार मृतक व्यवसायी बाइक से अपने कर्मी के साथ बकाया वसूली कर वापस फारबिसगंज लौट रहा था. इसी दौरान बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम देने के बाद उन्हें गोली मार दी.

लूट के बाद मारी गोली

बता दें कि रविवार की देर शाम भोड़हर से तगादा कर लौट रहे फ़ारबिसगंज के मेसर्स गुप्ता स्टोर नामक फार्म के मालिक और उनके कर्मी से अपराधियों ने पहले करीब ढाई लाख रुपये की लूट की और फिर गोली मार कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया. इधर, स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को इलाज के लिए फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने चावल व्यवसायी अमन गुप्ता को मृत घोषित कर दिया. जबकि गंभीर रूप से घायल राहुल गुप्ता को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया.

घटना के संबंध में डॉक्टरों ने बताया कि दोनों युवक को एक-एक गोली लगी है. मृतक अमन गुप्ता को जांघ और नाभी के नीचे गोली लगी, जबकि गंभीर रूप से घायल राहुल गुप्ता के जांघ में गोली लगी है.

छह की संख्या में आए थे अपराधी

इधर, घटना के संबंध में गंभीर रूप से घायल राहुल गुप्ता ने बताया कि वे दोनों भोड़हर से तगादा कर फ़ारबिसगंज लौट रहे थे. इसी दौरान तीन बाईक पर सवार कुल 06 हथियारबंद अपराधियों ने उनलोगों को घेर गोली मार दी और करीब ढाई लाख रुपये लूटकर बथनाहा के तरफ भाग निकले. अपराधी अपाची, शाइन और टीभीएस बाईक पर सवार थे.

मृतक यूपी के कुशीनगर का मूल निवासी

बता दें कि 27 वर्षीय मृतक अमन गुप्ता, पिता स्व. सुरेंद्र गुप्ता उत्तर प्रदेश के कसिया कुशीनगर का रहने वाला था और फारबिसगंज स्थित मेसर्स गुप्ता स्टोर के प्रोपराइटर अभिषेक कुमार गुप्ता का साला था. वो अपने जीजा के अररिया में रहकर चावल का कारोबार करता था. मृतक दो भाइयों में सबसे छोटा था. जबकि, गंभीर रूप से घायल राहुल गुप्ता चावल व्यवसायी का कर्मी है.

विधायक समेत पुलिस अधिकारी पहुंचे अस्पताल

घटना की जानकारी मिलते ही फारबिसगंज विधायक विद्यासागर केसरी उर्फ मंचन केसरी, प्रभारी डीएसपी श्रीकांत शर्मा, फ़ारबिसगंज थानाध्यक्ष निर्मल कुमार यादवेन्दु,अनि विजेंद्र कुमार सिंह सहित अन्य पुलिस पादाधिकारी अनुमंडलीय अस्पताल पहुंच कर घटित घटना की जानकारी ली और घायल का हाल जानते हुए मामले के जांच में जुट गए. फिलहाल इस मामले में प्रभारी डीएसपी कुछ भी कहने से बचते नजर आ रहे हैं. वहीं, फारबिसगंज भाजपा विधायक ने घटना पर चिंता जाहिर करते हुए घटना में संलिप्त अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

म्यांमार: सत्ता पक्ष की नेता ‘आंग सान सू की’ को सेना ने हिरासत में लिया, तख्तापलट की आशंका

Next Post

इन राज्यों में आज से खुलेंगे स्कूल

Next Post
21दिसंबर से 10वीं व 12वीं कक्षा की होगी क्लास शुरू

इन राज्यों में आज से खुलेंगे स्कूल

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d