रांची: राजधानी रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में मोटरसाईकिल सवार तीन अपराधियों ने एक व्यक्ति की गोली मार कर हत्या कर दी.
बताया गया है कि बाइक से आये तीन युवकों ने बउवा साव के सिर पर गोली मारी और मौके से फरार हो गये. पुलिस मामले की छानबीन में लगी है.

