BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अपराधियों ने की चिकित्सक की गोली मारकर हत्या, फरार

by bnnbharat.com
March 5, 2020
in समाचार
अपराधियों ने की चिकित्सक की गोली मारकर हत्या, फरार
Share on FacebookShare on Twitter

बिहारशरीफ: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा के रहुई थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थापित चिकित्सक की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद  अपराधी फरार हो गए. हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है.

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि चिकित्सक डॉ. प्रिय रंजन कुमार प्रियदर्शी (42) सुबह अस्पताल जा रहे थे, तभी घात लगाए अपराधियों ने रहुई थाना इलाके के निजाय मोड़ के समीप ताबड़तोड़ गोलीबारी की, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई.

पुलिस सूत्रों के अनुसार, प्रियदर्शी हरनौत प्रखण्ड के अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोनावा में पदस्थापित थे.  चिकित्सक नूरसराय थाना इलाके के नोसरा गांव के रहने वाले थे. घटना के बाद चिकित्सकों में आक्रोश देखा जा रहा है. वे सुरक्षा की मांग कर रहे हैं.

पुलिस ने कहा कि फिलहाल हत्या के कारणों की जांच चल रही है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सड़क दुर्घटना में हुई मौत पर दिखा ग्रामीणों का आक्रोश, किया 4 घंटे सड़क जाम

Next Post

बदसलूकी के कारण कांग्रेस के 7 सांसद लोकसभा से सस्पेंड

Next Post
बदसलूकी के कारण कांग्रेस के 7 सांसद लोकसभा से सस्पेंड

बदसलूकी के कारण कांग्रेस के 7 सांसद लोकसभा से सस्पेंड

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d