BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अपराधियों ने किराना दुकान संचालक पर चलाई गोली

by bnnbharat.com
October 17, 2019
in समाचार
अपराधियों ने किराना दुकान संचालक पर चलाई गोली

In Gomia, criminals shot at the grocery store operator

Share on FacebookShare on Twitter

गोमिया: बेरमो क्षेत्र के गोमिया स्थित ललपनिया थाना के इलाके में मंगलवार रात किराना दुकान संचालक पर अपराधियों ने गोली चलाई. स्कार्पियो व बाइक पर सवार अपराधियों ने चार राउंड फायरिंग की. हालांकि दुकानदार घनश्याम वर्णवाल ने खुद को चालाकी से बचा लिया.

दुकान से बाइक से आ रहे थे घर

ललपनिया मार्केट में वर्णवाल जेनरल स्टोर के संचालक घनश्याम वर्णवाल बाइक से नजदीक में कोदवाटांड़ स्थित घर आ रहे थे. बाइक छोटा भाई सह झारखंड मेडिकल स्टोर के संचालक धनंजय वर्णवाल चला रहे थे. जबकि एक अन्य बाइक में बेटा गोपाल वर्णवाल आगे था.

रास्ते में अपराधियों ने चलाई गोली

रास्ते में एकाएक स्कार्पियो व बाइक सवार अपराधियों ने घनश्याम वर्णवाल पर कुल चार राउंड फायरिंग की. लेकिन बाइक में पीछे बैठे घनश्याम वर्णवाल ने अपने हाथ में रखे कार्टून को आगे कर निशाना को भटका दिया.

घटना स्थल से 1 खोखा बरामद

सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंची और घटना स्थल से 1 खोखा बरामद किया. बुधवार को गोमिया इंस्पेक्टर राधेश्याम दास व ललपनिया थाना प्रभारी बुद्धदेव उरांव ने मामले में गहनता से जांच-पड़ताल की.

पत्र व फोन कर मांगे गए थे 5 लाख

घनश्याम वर्णवाल ने बताया कि कुछ दिनों पहले झारखंड जन मुक्ति परिषद के नाम से मुझे पत्र भेजा गया था. इसके अलावा मोबाइल पर भी अपने को नक्सली बता रहे सुनील दा नाम से फोन आया, वह खुद को गुमला का बता रहा था. कहा कि इस क्षेत्र में संगठन विस्तार करना है और 5 लाख लेवी की मांग की गई थी. हालांकि इस संबंध में इंस्पेक्टर राधेश्याम दास ने कहा कि भय में डालने के लिए भी अपराधियों की यह करतूत हो सकती है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

8.23 लाख रुपयों के साथ तीन अफ़ीम तस्कर गिरफ्तार, वाहन जब्त

Next Post

फिलीपींस और जापान की राजकीय यात्रा के लिए राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद हुए रवाना

Next Post
फिलीपींस और जापान की राजकीय यात्रा के लिए राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद हुए रवाना

फिलीपींस और जापान की राजकीय यात्रा के लिए राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद हुए रवाना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d