पूर्णिया: पूर्णिया में अपराधियों ने एक कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी है. यह घटना जानकीपुर के भंगहा चांदपुरा की है. घटना के बारे में बताया जा रहा है कि कारोबारी अरविंद यादव पूर्णिया से पिकअप वैन से सामान लेकर मधेपुरा जा रहे थे, लेकिन इस दौरान रास्ते में बाइक सवार अपराधियों ने रोका और गोली दी. कारोबारी को तीन गोली मारने के बाद अपराधी फरार हो गए.
घटनास्थल से कारोबारी को मधेपुरा सदर हॉस्पिटल इलाज के लिए भेजा, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है. फिलहाल घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. अपराधियों ने कारोबारी को गोली क्यों मारी है यह अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है.
फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. मृतक कारोबारी अरविंद यादव मधेपुरा के रहने वाले थे. वही, घटना की सूचना मिलने के बाद परिजन हॉस्पिटल पहुंचे हुए हैं और रो रोकर बुरा हाल है. पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

