रंजीत कुमार,
सीतामढ़ी: जिले के सोनबरसा थाना क्षेत्र के जयनगर-मुशहरनिया पथ में बाइक सवार बेखौफ अपराधियों ने एक व्यक्ति को झिम नदी किनारे गोली मारकर हत्या कर दी है. मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के जयनगर निवासी रामअशीष राय के 50 वर्षीय पुत्र सुखारी राय के रूप में की गई है .
घटना की सूचना पर सोनबरसा पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गयी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार सुखारी राय अपने पुत्री के साथ बाइक पर सवार होकर अपने पुत्री को लालबन्दी छोड़ने जा रहे थे.
उसी बीच बाइक सवार अपराधियों ने बाइक का ओवरटेक कर बाइक को रोकते हुए सुखारी को सर में गोली मार दी है.जिसके बाद अपराधी पूरब दिशा की ओर भाग निकला है. गोली लगने से सुखारी की मौत घटना स्थल पर ही हो गई है.

