BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अपराधियों ने की किसान की गोली मारकर हत्या, शव को नदी में फेंका

by bnnbharat.com
December 21, 2020
in समाचार
2 दिनों से लापता व्यक्ति का शव डैम से बरामद
Share on FacebookShare on Twitter

भागलपुर: बिहार में आपराधिक घटनाएं थमने का नाम ही नहीं ले रही हैं. ताजा मामला भागलपुर जिले का है जहां अपराधियों ने किसान की गोली मारकर हत्या कर दी है और शव को गंगा नदी में फेंक दिया है. मामला गोपालपुर थाना क्षेत्र के पकरा टोला का है. मृतक की पहचान पकरा टोला निवासी किसान बबलू मंडल के रूप में की गई है. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है.

बताया जा रहा है कि बबलू मंडल को अपराधियों ने घर से बुलाकर गोली मारकर हत्या कर दी और शव को गंगा नदी में बहा दिया. शाम होने के बाद परिजन उसे जगह-जगह खोजते रहे. उसके बाद पत्नी सहित अन्य परिजन मामला दर्ज कराने के लिए रंगरा ओपी और गोपालपुर थाने का चक्कर लगाते रहे, लेकिन जिले की सीमा और थाना के सीमा विवाद को लेकर प्राथमिकी दर्ज करने को लेकर एक-दूसरे पर टालते रहे. बाद में बबलू मंडल की पत्नी खून लगी मिट्टी लेकर गोपालपुर थाना पहुंची और हत्या करने का आरोप लगाते हुए आवेदन दिया.

आवेदन में मृतक की पत्नी कटिहार जिले के कुरसेला थाना क्षेत्र के शेरमारी निवासी गुड्डू मंडल और उसके साथियों पर घर से बुलाकर गोली मारकर हत्या कर देने का आरोप लगाया है. इधर शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी की जा रही है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

उड़ानों पर कोहरे का कहर, पटना एयरपोर्ट पर कई फ्लाइट लेट

Next Post

YouTube पर 9 साल के बच्चे ने कमाया करोड़ों रुपया, सबसे ज्यादा कमाई करने वाला बना यूट्यूबर

Next Post
YouTube पर 9 साल के बच्चे ने कमाया करोड़ों रुपया, सबसे ज्यादा कमाई करने वाला बना यूट्यूबर

YouTube पर 9 साल के बच्चे ने कमाया करोड़ों रुपया, सबसे ज्यादा कमाई करने वाला बना यूट्यूबर

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d