रांची: जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के एचईसी site-5 पटेल स्कूल के समीप शकुंतला निवास के रहने वाले अनुज कुमार सिन्हा को बीती रात 11.30 पर गोली मार दी गई. उन्हें आनन-फानन में पहले गुरु नानक अस्पताल फिर रिम्स ले जाया गया है. अनुज सिन्हा पार्षद प्रत्याशी रहे जूली सिन्हा के देवर हैं.
बताया जा रहा है कि बाइक सवार दो अपराधियों ने गोली मारी इसके बाद भाग निकले अनुज सिंहा को कमर में गोली लगी है. हटिया डीएसपी विनीत कुमार के अनुसार गोलीबारी से घायल होने के बाद अनुज को अस्पताल ले जाया गया है. घटना के बाद जगन्नाथपुर थानेदार अनूप कर्मकार मौके पर पहुंचे पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.

