BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अपराधियों ने दिन दहाड़े पेट्रोल पंप कर्मी को गोली मार कर 9.61लाख लूटे

by bnnbharat.com
February 22, 2021
in समाचार
अपराधियों ने दिन दहाड़े पेट्रोल पंप कर्मी को गोली मार कर 9.61लाख लूटे
Share on FacebookShare on Twitter

घायल कर्मचारी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया

रवि सिन्हा,

 देवघर:- झारखंड में देवघर जिले के जसीडीह थाना क्षेत्र के ओवरब्रिज के निकट सोमवार को सशस्त्र अपराधियों ने एक पेट्रोल पंप कर्मी को गोली मार कर नौ लाख 61 हजार रुपये लूट लिये.

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि जसीडीह स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप का कर्मी किंशु सामंथा रुपये जमा कराने देवघर आ रहा था. इसी दौरान जसीडीह थाना क्षेत्र के ओवरब्रिज के निकट अपराधियों ने पंपकर्मी को गोली मार कर नौ लाख 61 हजार रुपये लूट लिए. स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी.

सूत्रों ने बताया कि स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल पेट्रोल पंप कर्मी को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना की जानकारी मिलने के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विकास चंद्र श्रीवास्तव अस्पताल पहुंचे. उन्होंने बताया कि मानिकपुर पंप के दो कर्मी रुपये जमा कराने देवघर जा रहे थे. इसी बीच बाइक सवार तीन नकाबपोश अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है. मामले में छानबीन की जा रही है.

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पंपकर्मी पेट्रोल पंप के मैनेजर के साथ बाइक पर बैठकर नकद जमा कराने बैंक जा रहा था, इसी दौरान रेलवे ओवरब्रिज के निकट तीन अपराधी उनके बाइक के निकट आये और उन्हें रूकवाया. इसके बाद पंप कर्मी से बैग छीनने लगे. इस पर मैनेजर ने शोर मचाना शुरू कर दिया, तो एक अपराधी ने पिस्तौल की बट से उनके सिर पर वार कर दिया. इससे कर्मचारी जख्मी हो गया और अपराधी बैग लूटकर फरार हो गये.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सरायकेला के कामदेव पान ने बैटरी वाली बाइक बनायी, सीएम ने प्रशंसा की

Next Post

पुण्यतिथि पर याद किये गए मौलाना अबुल कलाम आजाद

Next Post
पुण्यतिथि पर याद किये गए मौलाना अबुल कलाम आजाद

पुण्यतिथि पर याद किये गए मौलाना अबुल कलाम आजाद

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d