BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अपराधियों ने दाल कारोबारी को मारी गोली, लूटे 15 लाख रुपए

by bnnbharat.com
July 6, 2020
in Uncategorized
अपराधियों ने दाल कारोबारी को मारी गोली, लूटे 15 लाख रुपए
Share on FacebookShare on Twitter

पटना: पटना में फिर से कैश लूट की वारदात को हथियार से लैश अपराधियों ने अंजाम दिया है. फायरिंग कर अपराधियों ने दाल करोबारी से 15 लाख रुपए लूट लिया है.

वारदात राजधानी के पटना सिटी में मारूफगंज मंडी की है. कैश लूट के दौरान दाल कारोबारी अविनाश कुमार को अपराधियों ने गोली भी मार दिया है. जिसमें वो गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. गोली उनके पैर में लगी है.

गंभीर हालत में अविनाश को छोटी पहाड़ी के पास स्थित प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है. वारदात के बाद जो जानकारी सामने आई है, उसके अनुसार मंसूरगंज में विजय इंटरप्राइजेज है. इसी कंपनी के तहत दाल का कारोबार होता है. इसके मालिक विजय कुमार हैं. इनके दो बेटे हैं मनीष कुमार और अविनाश कुमार.

सोमवार को दोपहर करीब 12:10 मिनट पर दोनों भाई बाइक से 15 लाख रुपए कैश लेकर मंसूरगंज स्थित अपनी गद्दी से निकले. इन्हें मारूफगंज मंडी में स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के ब्रांच में कैश को जमा करना था. लेकिन बैंक से 50 गज पहले ही मनीष और अविनाश को दो बाइक से आए 5 अपराधियों ने घेर लिया.

बाइक पर पिछे बैठे अविनाश से कैश से भरा बैग झपटने की कोशिश की गई. जब दोनों भाइयों ने विरोध किया तो अपराधियों ने बैक टू बैक दो राउंड गोली हवा में फायर कर दी. फिर तीसरी गोली मनीष के ऊपर फायर की.

लेकिन सिर झूका लेने की वजह से मनीष बच गया. अपराधियों ने चौथी गोली अविनाश के ऊपर चलाई, जो उसके पैर में लगी और वो घायल हो गया. इसके बाद ही 15 लाख रुपए से भरा कैश बैग लेकर फरार हो गए.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बैठक में छऊ को लोकप्रिय बनाने पर हुआ विचार

Next Post

‘राडिया टेप विवाद’ और बुराड़ी कांड पर होगा वेब सीरीज का निर्माण

Next Post
‘राडिया टेप विवाद’ और बुराड़ी कांड पर होगा वेब सीरीज का निर्माण

'राडिया टेप विवाद' और बुराड़ी कांड पर होगा वेब सीरीज का निर्माण

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d