BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

रंगदारी नहीं देने पर दिनदहाड़े अपराधियों ने सेवानिवृत्त रेलकर्मी को मारी गोली

by bnnbharat.com
July 29, 2020
in Uncategorized
रंगदारी नहीं देने पर दिनदहाड़े अपराधियों ने सेवानिवृत्त रेलकर्मी को मारी गोली
Share on FacebookShare on Twitter

मुंगेर: नया रामनगर थाना के सफियासराय ओपी क्षेत्र के गौरीपुर ग्राम में अपराधियों ने एक सेवानिवृत्त रेलकर्मी को गोली मारकर जख्मी कर दिया. मिली जानकारी के अनुसार सफिया सराय ओपी क्षेत्र के गौरीपुर ग्राम के निवासी सेवानिवृत्त  रेलकर्मी दिनेश नायक को अपराधियों ने रंगदारी नहीं देने पर घर से खींच कर गोली मार कर हथियार लहराते हुए चलते बने.

इधर, रंगदारी को लेकर अर्जुन नायक के पुत्र सेवानिवृत्त रेलकर्मी दिनेश नायक को लगी गोली के बारे में आसपास के लोगों एवं परिजनों ने बताया कि बुधवार की दोपहर दो अपराधी हथियार के साथ घर आए और नाम पुकार कर दिनेश नायक को बुलाया वे बाहर निकल कर दरवाजे पर खड़े रहे, तभी हथियार से लैस दोनों अपराधियों ने सेवानिवृत्त रेलकर्मी को खींचकर घर के सामने ही गोली मार दी, जिससे गोली दाहिने हाथ में लगते हुए सीने लग गई.

गोली की आवाज सुनकर परिजन सहित आसपास लोग इकट्ठा हुए तो अपराधी हथियार लहराते हुए भाग निकले. इधर खून से लथपथ जख्मी सेवानिवृत्त रेलकर्मी को उपचार हेतु जमालपुर रेल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां रेल चिकित्सक के बेहतर उपचार के बाद रेलकर्मी खतरे से बाहर बताए गए हैं.

इधर रंगदारी को लेकर सेवानिवृत्त रेलकर्मी को मारी गई गोली की सूचना मिलते ही सफियासराय ओपी प्रभारी गौरव कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए.

ओपी प्रभारी गौरव ने बताया कि घटना क्यों घटी इसकी जांच की जा रही है जल्द ही अपराधी पुलिस के गिरफ्त में होगा. क्योंकि घटना को अंजाम देने के बाद भाग रहे दोनों अपराधियों की शिनाख्त कर ली गई है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बिहार में मिले 2328 नए कोरोना मरीज, संक्रमितों की संख्या 45,919 हुई

Next Post

अब रसायन शास्त्र छात्र-छात्राओं के लिए उबाऊ विषय नहीं रहेगा: बिनायक भालचंद्र

Next Post
अब रसायन शास्त्र छात्र-छात्राओं के लिए उबाऊ विषय नहीं रहेगा: बिनायक भालचंद्र

अब रसायन शास्त्र छात्र-छात्राओं के लिए उबाऊ विषय नहीं रहेगा: बिनायक भालचंद्र

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d