चतरा. चतरा सदर थाना क्षेत्र के बरैनी गांव में बालेश्वर साव नामक एक युवक को अपराधियों द्वारा शनिवार की देर रात गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया. घटना में संलिप्त अपराधी का नाम लल्लू साव बताया जा रहा है. बताते हैं कि अपराधी द्वारा उस शख्स के पेट में 2 गोलियां मारी गई. इस घटना के बाद गंभीर रूप से जख्मी उक्त युवक को चतरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे चिंताजनक अवस्था में रांची रिम्स रेफर कर दिया गया है. दूसरी ओर घटना की सूचना मिलते ही चतरा एसडीपीओ अविनाश कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए तथा मामले की छानबीन करते हुए अपराधी के धरपकड़ को लेकर पुलिस द्वारा अभियान तेज कर दिया गया है. घटना के कारणों का पता अभी नहीं लग पाया है.

