रंजीत कुमार,
सीतामढ़ी: अज्ञात अपराधियों ने एक व्यक्ति को गोली मारकर हत्या कर दी है. मृतक की पहचान बथनाहा थाना क्षेत्र के किशनपुर निवासी शंकर साह के रूप में की गई है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक कोर्ट में मोहरी का काम करता था. घटना की सूचना पर पहुंची रीगा और बथनाहा थाना पुलिस ने संदेह के आधार पर एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है. घटना के बारे में डीएसपी रामाकांत उपाध्याय ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है. जल्द ही अपराधियों की शिनाख्त कर अपराधियों की गिरफ्तारी की जाएगी.

