BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक में रविवार को लॉकडाउन की बनी सहमति

by bnnbharat.com
July 25, 2020
in समाचार
क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक में रविवार को लॉकडाउन की बनी सहमति
Share on FacebookShare on Twitter

ग्वालियर: त्यौहारों को घर पर ही मनाने की अपील कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम में सभी का सहयोग अपेक्षित है. सोशल डिस्टेंसिंग के माध्यम से ही कोरोना संक्रमण की चैन को तोड़ा जा सकता है.

आने वाले त्यौहारों में भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो और बाजारों में अनावश्यक भीड़ न हो, इसके लिये त्यौहार अपने-अपने घरों में मनाने की अपील की गई है. जिला क्राइसेस मैनेजमेंट की बैठक में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिये महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए गए.

कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को क्राइसेस मैनेजमेंट की बैठक कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित हुई. बैठक में क्षेत्रीय सांसद विवेक नारायण शेजवलकर, जिला पंचायत की स्थानीय समिति की अध्यक्ष मनीषा भुजवल सिंह यादव, पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन, एडीएम किशोर कन्याल, एडिशनल एसपी पंकज पाण्डेय एवं सतेन्द्र तोमर, पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल, पूर्व विधायक मदन कुशवाह, भाजपा जिला अध्यक्ष कमल माखीजानी, भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष देवेश शर्मा, बहुजन समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष दिनेश मौर्य, चैंबर ऑफ कॉमर्स के मानसेवी सचिव प्रवीण अग्रवाल, कैट के अध्यक्ष भूपेन्द्र जैन, विधायक प्रवीण पाठक के प्रतिनिधि मोहन माहेश्वरी सहित समिति के सदस्य और विभागीय अधिकारी उपस्थित थे.

कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने कहा कि प्रत्येक रविवार को लॉकडाउन किया जायेगा. समिति के सभी सदस्यों की सलाह पर राखी एवं ईद के त्यौहार को देखते हुए अगस्त माह के प्रथम रविवार को सम्पूर्ण लॉकडाउन न करते हुए आवश्यक दुकानें खोलने की छूट त्यौहारो को देखते हुए रहेगी.

बैठक में यह भी तय किया गया कि प्रत्येक सप्ताह रविवार के साथ-साथ एक दिन और लॉकडाउन का प्रस्ताव है जिस पर सभी की सहमति के बाद निर्णय लिया जायेगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

विद्युत आपूर्ति की शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए की गई कॉल सेन्टर की विशेष व्यवस्था

Next Post

पाथ टोल प्लाजा ने कलेक्टर को सौंपी 250 पीपीई किट

Next Post
पाथ टोल प्लाजा ने कलेक्टर को सौंपी 250 पीपीई किट

पाथ टोल प्लाजा ने कलेक्टर को सौंपी 250 पीपीई किट

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d