BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

आजादी का अमृत महोत्सव“ पर क्रॉस कंट्री रेस , खिलाड़ियों ने शांति व सदभावना की लगाई दौड़

by bnnbharat.com
April 3, 2021
in समाचार
आजादी का अमृत महोत्सव“ पर क्रॉस कंट्री रेस ,  खिलाड़ियों ने शांति व सदभावना की लगाई दौड़
Share on FacebookShare on Twitter

चतरा: चतरा में देश के 75 वें स्वतंत्रता दिवस पर खेलकूद एवं युवाकार्य निदेशालय झारखंड सरकार के निर्देश के आलोक में “आजादी का अमृत महोत्सव“ पर जिला ओलंपिक संघ व जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आज शनिवार को तीन किलोमीटर ’क्रॉस कंट्री रेस’ का आयोजन किया गया. यह रेस चतरा-चौपारण रोड स्थित कुल्लू मोड़ से तड़के प्रारंभ होकर जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में सम्पन्न हुआ. आयोजन में ओलम्पिक संघ से मान्यता प्राप्त जिला ताइक्वांडो संघ व डीएवी पब्लिक स्कूल के करीब 50 की संख्या में खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया. रेस में कोविड 19 संक्रमण को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार के निर्देशों का पूरी तरह से अनुपालन किया गया था. मौके पर जिला ओलम्पिक संघ के सचिव राकेश कुमार सिंह, जिला ताइक्वांडो संघ के कार्यकारी अध्यक्ष चन्द्रेश शर्मा, सचिव उमेश कुमार, संयुक्त सचिव रामप्रकाश कुमार, कोषाध्यक्ष शम्भू कुमार, डीएवी पब्लिक स्कूल के खेल प्रशिक्षक अभिजीत कुमार सिन्हा व ताइक्वांडो की सीनियर खिलाड़ी राखी कुमारी मौजूद थे. 

वहीं कोयलांचल क्षेत्र के पिपरवार, बचरा में एथेलेटिक्स के खिलाड़ियों ने दो वर्गों में बंटकर क्रॉस कंट्री रेस में हिस्सा लिया. बचरा के 4 नंबर मैदान से तीन किलोमीटर क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया गया था. जिसमें लगभग 60 बालक व बालिका खिलाड़ी शामिल हुए. सभी खिलाड़ियों को बचरा चार नंबर  रोड से विशुझापा, बाजार टांड,  पंजाब नेशनल बैंक होते हुए बचरा 4 नंबर मैदान पहुंची. जहां रेस का समापन किया गया. 

जिला मुख्यालय में आयोजित क्रॉस कंट्री रेस में जिला ताइक्वांडो संघ के सौरभ सोनी को प्रथम स्थान, डीएवी पब्लिक स्कूल के सौरभ कुमार को द्वितीय स्थान व डीएवी पब्लिक स्कूल के महावीर उरांव को तृतीय स्थान प्राप्त हुए. वहीं पिपरवार में आयोजित रेस में बालक वर्ग में आकाश कुमार महतो को प्रथम, कृष्णा कुमार को द्वितीय व प्रदीप कुमार को तृतीय स्थान प्राप्त हुए. बालिका वर्ग में पम्मी कुमारी को प्रथम, लवली रानी को द्वितीय व संगीता कुमारी को तृतीय स्थान प्राप्त हुए. विजेता खिलाड़ियों को चतरा उपायुक्त दिव्यांशु झा द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मास्क नहीं पहने वालों से 1000 लोगों से 50 रुपये का अर्थदंड वसूला गया

Next Post

27 लाख रुपये के जेवरात के साथ महिला गिरफ्तार

Next Post
IB की वरिष्ठ अधिकारी बता कर महिला ने की धोखाधड़ी, गिरफ्तार

27 लाख रुपये के जेवरात के साथ महिला गिरफ्तार

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d