BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

BJP के 2 विधायकों के समर्थन के बाद चार और पाला बदलने को तैयार

by bnnbharat.com
July 25, 2019
in समाचार
BJP के 2 विधायकों के समर्थन के बाद चार और पाला बदलने को तैयार
Share on FacebookShare on Twitter

मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को उसी के विधायकों ने बुधवार को झटका दिया। दोनों भाजपा विधायकों ने विधानसभा में एक विधेयक पर मतदान के दौरान कांग्रेस के समर्थन में वोट दिया। भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी और शरद कोल ने कांग्रेस सरकार के पक्ष में वोट दिया। दोनों ही विधायक कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। मैहर से विधायक त्रिपाठी और ब्योहारी से विधायक कोल ने कहा कि उन्होंने कमलनाथ सरकार को समर्थन इसलिए दिया क्योंकि वह अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों का विकास करना चाहते हैं। दोनों भाजपा विधायकों ने इसे अपनी ‘घर वापसी’ बताया।

मध्यप्रदेश के दो भाजपा विधायकों द्वारा एक विधेयक पर कमलनाथ सरकार का साथ देने के अगले दिन राज्य सरकार के नदी संरक्षण न्यास के प्रमुख कम्प्यूटर बाबा ने दावा किया कि प्रमुख विपक्षी दल के चार और विधायक पाला बदलने पर विचार कर रहे हैं. नर्मदा, क्षिप्रा और मंदाकिनी नदी न्यास के अध्यक्ष कम्प्यूटर बाबा ने कहा, ‘राज्य की कांग्रेस सरकार में शामिल होने की जिज्ञासा रखने वाले भाजपा के चार विधायक मेरे संपर्क में हैं. मुख्यमंत्री कमलनाथ जब कहेंगे, तब हम इन विधायकों को आपके (मीडिया के) सामने पेश कर देंगे.’

कम्प्यूटर बाबा ने भाजपा के उन विधायकों के किसी भी ब्योरे का खुलासा नहीं किया, जिनके बारे में उनका दावा है कि वे पाला बदलने के संबंध में उनके संपर्क में हैं. पिछले महीने नदी संरक्षण न्यास के अध्यक्ष का पदभार संभालने वाले धार्मिक नेता ने कहा, ‘सही समय आने पर उन विधायकों का नाम भी पता चल जायेगा. अभी मैं आपको सिर्फ इतना बता सकता हूं कि ये विधायक भी मुझ जैसे साधु-संतों की तरह भाजपा की कार्यशैली से नाराज हैं.’

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

आजम पर बड़ी कार्रवाई, यूनिवर्सिटी से हटेगा अवैध कब्जा, चुकाने होंगे 3 करोड़ रुपये

Next Post

राज्य सरकार के कार्यक्रमों और राजकीय समारोह के प्रोटोकॉल में धन्यवाद ज्ञापन और पुष्प गुच्छ की परिपाटी समाप्त

Next Post

राज्य सरकार के कार्यक्रमों और राजकीय समारोह के प्रोटोकॉल में धन्यवाद ज्ञापन और पुष्प गुच्छ की परिपाटी समाप्त

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d