BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

जनधन खाते से पैसा निकालने के लिए ATM में उमड़ रही भीड़, सोशल डिस्टेंसिंग का नहीं हो रहा पालन

एटीएम के अंदर एक साथ 8 से 10 लोग अगल-बगल खड़े हो रहे हैं

by bnnbharat.com
April 8, 2020
in समाचार
जनधन खाते से पैसा निकालने के लिए ATM में उमड़ रही भीड़, सोशल डिस्टेंसिंग का नहीं हो रहा पालन

जनधन खाते से पैसा निकालने के लिए एटीएम में उमड़ रही भीड़, सोशल डिस्टेंसिंग का नहीं हो रहा पालन

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: लॉकडाउन के 15वें दिन बुधवार को राजधानी रांची में जबरदस्त असर दिखा. लोग स्वयं अपने घरों में बंद हैं. खासकर हिंदपीढ़ी और इसके आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले लोग घर से बाहर निकलने से परहेज कर रहे हैं. लेकिन रातू रोड, कांके रोड, कचहरी रोड में कुछ लोगों का मूवमेंट लगातार हो रहा है. ऐसे लोगों को पुलिस समझाने का प्रयत्न कर रही है. नहीं मानने वालों को डांट फटकार लगाकर घर वापस भेजा जा रहा है. इधर, लॉकडाउन के दौरान शहर के एटीएम में सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन हो रहा है. जनधन खाता में सरकार द्वारा भेजे गए पैसे की निकासी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है.

Also Read This: निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर तैनात कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव

हरमू बायपास रोड में स्थित विभिन्न बैंकों के एटीएम पर सुबह से लोग जुट रहे हैं. एटीएम के अंदर एक साथ 8 से 10 लोग अगल-बगल खड़े हो रहे हैं. यह जानते हुए भी कि कम से कम 1 मीटर की दूरी बनाए रखने की जरूरत है. फिर भी लोग उसका पालन नहीं कर रहे हैं. इससे संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है. हालांकि रांची पुलिस की ओर से एटीएम के बाहर पुलिसकर्मी को भी तैनात किया गया है. लेकिन भीड़ रोकने में पुलिस कर्मी भी असफल साबित हो रहे हैं.

Also Read This: सरकार का सोशल मीडिया को फरमान, भ्रामक पोस्ट डिलीट कर, जुटाए जानकारी 

इधर, शहर की सड़कें पूरी तरह विरान हैं. शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर स्मार्ट सिटी काॅरपोरेशन की ओर से लगाए गए ट्रैफिक पोस्ट और कम्यूनिकेशन सिस्टम से लगातार अनाउंसमेंट किया जा रहा है कि कोरोना वायरस की वजह से आप अपने घरों में ही रहे. हर चौराहे पर तैनात पुलिसकर्मी भी लगातार लोगों को समझा रहे हैं कि घर से बाहर निकलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर तैनात कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव

Next Post

सखी मंडल की दीदियों द्वारा बनाया जा रहा तुलसी एवं लेमनग्रास युक्त सैनिटाइजर

Next Post
सखी मंडल की दीदियों द्वारा बनाया जा रहा तुलसी एवं लेमनग्रास युक्त सैनिटाइजर

सखी मंडल की दीदियों द्वारा बनाया जा रहा तुलसी एवं लेमनग्रास युक्त सैनिटाइजर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d