लखीसराय: लखीसराय में कोरोना जांच को बढ़ रही भीड़. जिले के अलग-अलग हिस्सों में कोरोना पॉजिटिव मरीजों संख्या में लगातार बढ़ने का असर सदर अस्पताल पर साफ दिखने को मिल रहा है.
कोरोना संक्रमित पाए जाने वाले इलाकों से काफी लोग कोरोना जांच के लिए सदर अस्पताल आ रहे हैं. मंगलवार को दोहपर तक 50 से अधिक संदिग्ध लोग कोरोना जांच के लिए कोविड-19 सेंटर पर अपना पंजीकरण करवा चुके हैं.
कोरोना जांच के लिए पंजीकरण कराने वाले लोगों में महिला, पुरूष के अलावे बच्चे भी शामिल हैं. स्थानीय लोग सर्दी,खांसी या बुखार होने पर सदर अस्पताल पहुंच कर कोरोना जांच कराना चाह रहे हैं. जिसके कारण इन दिन अस्पताल परिसर में आम मरीज से अधिक संदिग्ध की संख्या दिखाई दे रही है.

