BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

जनता दरबार में लगी फरियादियों की भीड़ , दिव्यांग को मिला ऑन स्पॉट ट्राई साईकल

by bnnbharat.com
January 29, 2021
in समाचार
लरनेटिक एप में कक्षा 9-12 तक के बच्चों का रजिस्ट्रेशन शत-प्रतिशत कराना सुनिश्चित करेंःउपायुक्त
Share on FacebookShare on Twitter

मेदिनीनगर:- उपायुक्त   शशि रंजन ने शुक्रवार  को साप्ताहिक जनता दरबार लगाया,जहां दूर दराज़ से लोग पहुंचे और अपनी समस्याओं एवं मांग से उपायुक्त को अवगत कराया.

इस मौके पर पाटन से आये सुरेंद्र राम ने कहा कि वो पिछले 15 सालों से पाटन हॉस्पिटल में सफाई कर्मी के तौर पर काम करते आए हैं लेकिन शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी द्वारा उन्हें कार्यमुक्त कर दिया गया है. अतः उन्होंने उपायुक्त से अपनी बर्खास्तगी रोकने को लेकर अनुरोध किया.

इसी तरह लाल कोठा आर्य समाज से आयी चिंता देवी ने प्रधानमंत्री आवास से संबंधित आवेदन दिया.

इसी प्रकार नावाजयपुर थाना के ग्राम  पचकेड़िया से आए बनवारी साव ने अपने बैंक खाते से अवैध रूप से पैसे की निकासी होने के संबंध में आवेदन दिया.उन्होंने उपायुक्त को दिए अपने  आवेदन में कहा कि मई से सितंबर 2019 के बीच मेरे स्टेट बैंक के खाते से अवैध रूप से  26000 की निकासी कर ली गई है.उन्होंने कहा कि वह अपनी शिकायत को लेकर पाटन स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के मैनेजर,नावाजयपुर थाना एवं साइबर थाना भी गये लेकिन कोई उचित कार्रवाई अब तक नहीं की गई है. उन्होंने उपायुक्त से इस संबंध में जांच कर पैसा वापस कराने की कृपा करने हेतु अनुरोध किया.

उपायुक्त के प्रति जताया आभार

पड़वा से दिव्यांग अरुण कुमार ने उपायुक्त से अपने लिए ट्राईसाईकल की मांग की .इस पर उपायुक्त ने समाज कल्याण अधिकारी को ट्राई साइकिल देने हेतु निर्देशित किया उसके पश्चात अरुण कुमार को ट्राई साइकिल प्रदान कर दिया गया.इस पर अरुण कुमार ने उपायुक्त का आभार प्रकट करते हुए कहा कि जनता दरबार में जिस उम्मीद से हम आए थे वह पूरा हो गया. अब साइकिल मिल जाने से हमें रोजमर्रा के काम करने में आसानी होगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मस्ती की पाठशाला, टिनप्लेट में दो दिवसीय आधार पंजीकरण शिविर सम्पन्न

Next Post

11 पुलिस अधिकारयिं का पदस्थापन

Next Post
11 पुलिस अधिकारयिं का पदस्थापन

11 पुलिस अधिकारयिं का पदस्थापन

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d