BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

संक्रमण के मद्देनजर भीड़-भाड़ वाले कार्यक्रम और जुलूस की अनुमति नहीं

by bnnbharat.com
March 23, 2021
in समाचार
मैट्रिक-इंटर की परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं को किया गया सम्मानित
Share on FacebookShare on Twitter

केरल व मुंबई से आने वाले यात्रियों की एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन पर जांच को लेकर निर्देश

रांची:- रांची के उपायुक्त  छवि रंजन की अध्यक्षता में मंगलवार को कोविड-19 टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गयी.

बैठक में उपायुक्त छवि रंजन ने कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये. उन्होंने कंटेनमेंट जोन, कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग, जांच और वैक्सीनेशन की व्यवस्था को लेकर पदाधिकारियों को जरुरी निदेश दिये.

भीड़-भाड़ वाले कार्यक्रम और जुलूस की अनुमति नहीं

वैश्विक महामारी कोविड-19 के संक्रमण के रोकथाम के लिए राज्य कार्यकारिणी समिति द्वारा धार्मिक स्थलों के संचालन के संबंध में व्यापक दिशा निर्देश जारी किये गये हैं, साथ ही संक्रमण से बचाव हेतु राज्य सरकार द्वारा भीड़ भाड़ वाले कार्यक्रम और जुलूस की अनुमति नहीं दी गयी है. इसके आलोक में उपायुक्त छवि रंजन ने अनुमण्डल पदाधिकारी रांची और बुण्डू को इस संबंध में अपने-अपने क्षेत्र में आदेश जारी करने का निदेश दिया. सरहुल के मद्देनजर उन्होंने रांची एवं बुण्डू एसडीओ को विभिन्नि समितियों को इससे संबंधित सूचना देने का निदेश दिया.

एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन पर जांच को लेकर निदेश

बैठक के दौरान उपायुक्त ने दूसरे राज्यों से आनेवाले यात्रियों के सैंपल कलेक्शन को लेकर एसडीओ रांची को निदेश दिये. उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन पर यात्रियों का सैंपल कलेक्ट करें. विशेषकर उन्होंने मुंबई और केरल से आने वाली ट्रेनों के यात्रियों के सैंपल कलेक्शन की व्यवस्था को लेकर निदेश दिये. मेडिकल टीम की आवश्यकता होने पर उन्होंने सिविल सर्जन से समन्वय स्थापित करने का निदेश दिया. उपायुक्त ने कहा कि यात्रियों का पता और मोबाइल नंबर अनिवार्य रुप से नोट करें.

जिले में होम आइसोलेशन की जानकारी लेते हुए उपायुक्त ने एडीएम लॉ एंड ऑर्डर को सभी इंसिडेंट कमांडर के साथ बैठक करने का निदेश दिया. होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों के घर के बाहर बैरिकेडिंग, डॉक्टरां के विजिट और उन्हें मेडिकल किट की उपलब्धता सुनिश्चित कराने को लेकर भी उपायुक्त ने निदेश दिये. उन्होंने कहा कि होम आइसोलेशन की जानकारी लेने इंसिडेंट कमांडर जा रहे हैं या नहीं इसकी डेली रिपोर्ट दें.

कंटेनमेंट जोन बनाने, कंटेनमेंट जोन को डिनोटिफाई करने, बेड की संख्या, कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग को लेकर भी उपायुक्त ने बैठक में निदेश दिये. उन्होंने कहा कि प्रतिदिन कितने लोगों को कॉल किया जा रहा है कितने कॉल स्टैबलिश हो रहे हैं, इसकी रिपोर्ट दें.

बैठक के दौरान उपायुक्त ने कहा कि स्थिति को समझते हुए हमें अभी से ही गियर अप करना होगा, पिछले अनुभवों से सीख लेते हुए तैयारी करनी होगी. छोटे स्केल पर ही तैयारी तेज कर दें जिससे आने वाले समय में स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में हो.

कोविड-19 वैक्सीनेशन की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में टीकाकरण के बारे में संबंधित पदाधिकारी से जानकारी ली. पंचायतों और सीएचसी में टीकाकरण को लेकर उन्होंने डीडीसी को निदेश दिये. जिला समाज कल्याण पदाधिकारी को उपायुक्त ने सभी ओल्ड ऐज होम की सूची बनाकर बुजुर्गों का वैक्सीनेशन कराने का निदेश दिया. 

कोरोना संक्रमण से बचाव और वैक्सीनेशन को लेकर उपायुक्त ने जिले में विभिन्न माध्यमों से प्रचार प्रसार को लेकर भी जरुरी दिशा निर्देश दिये. ग्रामीण क्षेत्रों में वैक्सीनेशन को लेकर एनजीओ के माध्यम से जागरुकता को लेकर उन्होंने जानकारी ली. संबंधित पदाधिकारी को उन्होंने प्रभावी स्तर पर प्रचार प्रसार के निदेश दिये.

बैठक में उपविकास आयुक्त   अनन्य मित्तल, अपर जिला दंडाधिकारी विधि व्यवस्था   लोकेश मिश्रा, अनुमण्डल पदाधिकारी बुण्डू   उत्कर्ष गुप्ता, अनुमण्डल पदाधिकारी रांची सदर श्रीमती समीरा एस, निदेशक आईटीडीए   सुधीर बारा, अपर समाहत्र्ता   राजेश बरवार, सिटी डीएसपी प्रभात बरवार, सिविल सर्जन   वीबी प्रसाद, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी   श्वेता भारती, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ. प्रभात शंकर, कार्यपालक दंडाधिकारी  राकेश रंजन उरांव, डीआरसीएचओ एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कोरोना वैक्सीनेशन वाली फोटो पोस्ट कर दूसरों को करें प्रेरित-उपायुक्त

Next Post

सेना बहाली में डॉक्यूमेंटेशन और मेडिकल के लिए 292 युवाओं का चयन

Next Post
सेना बहाली में डॉक्यूमेंटेशन और मेडिकल के लिए 292 युवाओं का चयन

सेना बहाली में डॉक्यूमेंटेशन और मेडिकल के लिए 292 युवाओं का चयन

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d