BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बांद्रा स्टेशन पर उमड़ी भीड़, घर लौटने के लिए स्टेशन पर इकट्ठा हुए हजारों लोग

by bnnbharat.com
April 14, 2020
in समाचार
बांद्रा स्टेशन पर उमड़ी भीड़, घर लौटने के लिए स्टेशन पर इकट्ठा हुए हजारों लोग

बांद्रा स्टेशन पर उमड़ी भीड़, घर लौटने के लिए स्टेशन पर इकट्ठा हुए हजारों लोग

Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई: भारत में कोरोना वायरस का कहर रोजाना बढ़ता जा रहा है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि बीते 24 घंटों में पूरे देश में 1200 से भी ज्यादा नए मामले सामने आए हैं.

इसके साथ ही भारत में कुल मरीजों की संख्या अब 10 हजार 300 से भी ज्यादा हो गई है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में कोरोना वायरस से अभी तक 339 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 979 लोग ठीक होकर अस्पतालों से डिस्चार्ज हो चुके हैं. मंगलवार को देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना के 356 नए मामले सामने आए थे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार सुबह राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में कहा कि कोरोना वायरस से बचने के लिए 14 अप्रैल तक किए गए लॉकडाउन को 3 मई तक के लिए बढ़ाया जा रहा है.

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में देश की जनता से अपील की, कि उन्होंने जैसे 21 दिनों तक लॉकडाउन का पालन किया है वैसे ही अब 3 मई तक इसका पालन करें. कोरोना से बचने के लिए सोशल डिस्टैंसिंग बेहद जरूरी है, इसके बिना कोरोना से बचना काफी मुश्किल है.

पीएम मोदी के संबोधन के कुछ ही घंटों बाद मुंबई के बांद्रा रेलवे स्टेशन पर हजारों प्रवासियों की भीड़ इकट्ठा हो गई. बांद्रा स्टेशन पर इकट्ठा हुए ये प्रवासी लोग उत्तर प्रदेश, बिहार और आस-पास की जगहों के बताए जा रहे हैं.

बांद्रा में सोशल डिस्टैंसिंग के नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए इकट्ठा हुए ये लोग अपने-अपने घर लौटने की मांग कर रहे हैं. वहीं कुछ लोगों का कहना है कि ये लोग लॉकडाउन (14 अप्रैल) खत्म होते ही 15 अप्रैल को ट्रेन पकड़कर अपने घर लौटने के लिए यहां इकट्ठा हो गए.

बांद्रा रेलवे स्टेशन पर इकट्ठा हुए हजारों प्रवासियों की वीडियो सोशल मीडिया के तमाम प्लेटफॉर्म्स पर जमकर वायरल हो रही है. ताजा समाचार के मुताबिक बांद्रा स्टेशन पर इकट्ठा हुए लोगों को हटाने के लिए पुलिस लाठीचार्ज कर रही है. निश्चित रूप से इस खबर ने महाराष्ट्र के साथ-साथ भारत के शासन-प्रशासन को बड़ी चिंता में डाल दिया है. बता दें कि भारत में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में ही हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

लाॅकडाउन-2: हरकत में आई पुलिस प्रशासन, निकाला फ्लैग मार्च

Next Post

पूर्व विधायक ने सादगी के साथ मनाई डॉ0 भीमराव अंबेडकर की जयंती 

Next Post
पूर्व विधायक ने सादगी के साथ मनाई डॉ0 भीमराव अंबेडकर की जयंती 

पूर्व विधायक ने सादगी के साथ मनाई डॉ0 भीमराव अंबेडकर की जयंती 

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d