BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

द्वादश ज्योतिर्लिंग पर जलाभिषेक के लिए उमड़ी भीड़, 2 लाख श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए कतारबद्ध

by bnnbharat.com
March 11, 2021
in समाचार
द्वादश ज्योतिर्लिंग पर जलाभिषेक के लिए उमड़ी भीड़, 2 लाख श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए कतारबद्ध
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: महाशिवरात्रि के मौके पर रांची के पहाड़ी मंदिर समेत राज्यभर के सभी शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है. देवघर स्थित विश्व प्रसिद्ध द्वादश ज्योतिर्लिंग पर जलाभिषेक के लिए देर रात से ही शिवभक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है. मंदिर प्रबंधन ने आज दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं के जलाभिषेक करने की संभावना है.

महाशिवरात्रि पर देवघर स्थित पवित्र द्वादश ज्योतिर्लिंग पर आज जलार्पण का ख़ास महत्व है, यही वजह है कि आज करोना संक्रमण का भय होने पर भी लाखों की संख्या में श्रद्धालू बाबा धाम पहुंच कर बाबा का जलाभिषेक कर रहे हैं. ऐसी मान्यता है कि इस पवन अवसर पर पवित्र ज्योतिर्लिंग के जलाभिषेक से मनवांच्छित फलों की प्राप्ति होती है. खासकर महिलायें आज बड़ी संख्या में बाबा का जलाभिषेक करने मंदिर पहुंचती हैं. फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी उपरान्त चतुर्दशी को महाशिवरात्री का पर्व मनाया जाता है. आज के दिन भगवान् भोलेनाथ का विवाहोत्सव धूम-धाम से मनाया जाता है. देवघर स्थित विश्व प्रसिद्द द्वादश ज्योतिर्लिंग पर जलार्पण का आज ख़ास महत्व होता है. कामनालिंग होने के कारण ऐसी मान्यता है कि आज बाबा की पूजा अर्चना से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं. भोलेनाथ के विवाह का अवसर होने के कारण आज मंदिर में मुकुट चढ़ाने की भी अति प्राचीन परंपरा है. भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने पुलिसकर्मी एवं मजिस्ट्रेट की व्यवस्था की है .हालाकि आज भीड़ आज 2 लाख से अधिक होने की संभाबना बतया जा रहा है मंदिर में सीसीटीवी भी लगाया गया है .

महाशिवरात्रि के अवसर पर बाबा मंदिर में होने वाली भीड़ को लेकर उपायुक्त मंजुनाथ भजंत्री ने सुबह-सुबह बाबा मंदिर पहुच कर विधि व्यवस्था व श्रद्धालुओं की सुविधाओं का निरीक्षण कर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया. साथ ही उन्होंने सुरक्षाकर्मियों को निदेशित किया गया कि वे जलार्पण की गति को बढ़ायें, ताकि कतार को तेजी से आगे बढ़ाया जा सके. इसके अलावे उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजंत्री ने रूट लाईन में श्रद्धालुओं को दी जाने वाली स्वास्थ्य सुविधाएं, शौचालय, पेयजल, सूचना केन्द्र के अलावा प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों, पुलिस के जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि श्रद्धालुओं के साथ विनम्र व्यवहार रखते हुए हर संभव सहयोग करें. निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त श्री मंजुनाथ भजंत्री ने मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए कहा कि विभिन्न राज्यों से पहुंचने वाले श्रद्धालु दर्जनों टोलियों में बाबा दरबार पहुंच रहे हैं. ऐसे में जिला प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की आज होने वाली अप्रत्याशित भीड़ का अनुमान लगाते हुए पहले से हीं सारी तैयारियाँ पूरी कर ली गई थी, ताकि श्रद्धालुओं की कतार ज्यादा दूर तक न जाय व लोगों को ज्यादा परेशानियों का सामना न करना पड़े. मंदिर प्रशासन और जिला प्रशासन का प्रयास है कि बाबा मंदिर आए हुए देवतुल्य श्रद्धालुओं को हर संभव सुविधा महैया कराई जाए. रूट लाईन में पैदल भ्रमण के क्रम में उपायुक्त ने विभिन्न श्रद्धालुओं से वार्तालाप कर उन्हें मिलने वाली विभिन्न सुविधाओं व व्यवस्थाओं की जानकारी ली. इसी क्रम में उत्तरप्रदेश के गोरखपुर से आ रहे पुष्मा बम व जयराम बम जी ने बताया कि शौचालय की व्यवस्था को देख कर मन गदगद हो गया. अच्छी व्यवस्था की गयी है. पटना बोरिंग रोड से रहे आ रहे है राजीव बम ने बताया कि पिछले 14 वर्षों से बाबा नगरी आ रहा हॅु. साल दर साल व्यवस्थाओं में जो बढ़ोत्तरी की जा रही है, वो काबिले तारीफ है. निरीक्षण के क्रम में उपरोक्त के अलावा नजारत उपसमाहर्ता परमेश्वर मुंडा व संबंधित विभाग के अधिकारी, पुलिस पदाधिकारी आदि उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पंचायत का तालिबानी फैसला, डायन बताकर बेरहमी से पीटा, महिला ने खाया जहर

Next Post

ट्रक की टक्कर से य़ुवक की मौत

Next Post
ट्रक की टक्कर से य़ुवक की मौत

ट्रक की टक्कर से य़ुवक की मौत

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d