BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

CRPF और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 1 जवान शहीद

by bnnbharat.com
November 7, 2019
in समाचार
CRPF और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 1 जवान शहीद

CRPF और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 1 जवान शहीद

Share on FacebookShare on Twitter

छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में आज सुबह नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई. इस मुठभेड़ में सीआरपीएफ का एक जवान शहीद हो गया. अधिकारियों ने बताया कि सीआरपीएफ और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ तड़के 4 बजे हुई.

शहीद जवान कामता प्रसाद केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 151वीं बटालियन से थे. 151वीं बटालियन, कमांडो बटालियन फॉर रेसोल्यूट एक्शन (कोबरा) और राज्य पुलिस जंगलों में एक तलाशी अभियान चला रही थी तभी यह मुठभेड़ हुई.

डीआईजी सुंदरराज पी ने बताया कि सीआरपीएफ 151वीं बटालियन और कोबरा 204वीं बटालियन से संबंधित संयुक्त टीम बुधवार रात को शुरू किए गए ऑपरेशन में शामिल थे. जब गश्त करने वाली टीम जेरेपल्ली गांव के पास एक जंगल की घेराबंदी कर रही थी तो नक्सलियों के एक समूह ने सुरक्षा बलों पर गोलियां चला दीं. जिसमें एक सीआरपीएफ जवान को गोली लग गई. हालांकि जल्द ही नक्सली मौके से फरार हो गए.

डीआईजी ने बताया कि नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में सीआरपीएफ जवान कामता प्रसाद गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्होंने कहा कि पास के अस्पताल ले जाते समय कामता प्रसाद ने दम तोड़ दिया.

अधिकारियों ने बताया कि गोलीबारी में कुछ माओवादियों के मारे जाने की भी आशंका है. इलाके में अभी भी तलाशी अभियान जारी है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

BJP के हाथ से निकला भांटपाड़ा नगर निगम पालिका, दोबारा हुए कांग्रेस में शामिल

Next Post

मतदाताओं को जागरुक करने को लेकर ‘यूनियन फॉर डेमोक्रेसी रैली’ का किया गया आयोजन

Next Post
मतदाताओं को जागरुक करने को लेकर ‘यूनियन फॉर डेमोक्रेसी रैली’ का किया गया आयोजन

मतदाताओं को जागरुक करने को लेकर 'यूनियन फॉर डेमोक्रेसी रैली' का किया गया आयोजन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d