BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

CRPF ने इस साल कश्मीर में होली न मनाने का किया फैसला

by bnnbharat.com
March 6, 2020
in समाचार
CRPF ने इस साल कश्मीर में होली न मनाने का किया फैसला
Share on FacebookShare on Twitter

जम्मू:  सीआरपीएफ ने इस साल कश्मीर में होली न मनाने का फैसला किया है. देश भर में कोरोनवायरस की आशंका के मद्देनजर,  घाटी में अब तक कोरोनोवायरस के किसी भी मामले का पता नहीं चला है, लेकिन श्रीनगर के अस्पताल में आइसोलेशन पड़े वार्ड में रखे गए दो मरीजों के परिणाम का इंतजार है. दो रिपोर्ट नेगेटिव आई हैं.

आपको बता दें कि कोरोना वायरस को लेकर जम्मू-कश्मीर में हाई अलर्ट कर दिया गया है. लखनपुर व काजीगुंड में दो पुलिस चौकियों की स्थापना की गई है. जहां बाहर से आने वाले यात्रियों की स्क्रीनिंग शुरू कर दी गई है. चीन, ईरान, इटली, हांगकांग, मकाऊ, फ्रांस, फिलीपींस, थाइलैंड, मलेशिया, साउथ कोरिया, जापान, ताइवान, ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका से आने वाले यात्रियों पर विशेष नजर रखी जा रही है. बुधवार को जर्मनी से आए दो पर्यटकों सहित दर्जन भर से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग लखनपुर में की गई. हालांकि इनमें किसी व्यक्ति में भी कोरोना वायरस के लक्षण नहीं पाए गए हैं.

सामान्य प्रशासनिक विभाग ने प्रदेश में कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए सभी अधिकारियों की प्रशासनिक जिम्मेदारियां तय कर दी गई हैं. एनएचएम के मिशन निदेशक भूपेंद्र कुमार को ओवरॉल इंचार्ज बनाया गया है. वह स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा विभाग के वित्तीय आयुक्त की देखरेख में काम करेंगे.

इसके साथ डॉक्टर शफकत खान ओवरआल इंचार्ज की देखरेख में नोडल अधिकारी बनाए गए हैं. संभागीय स्तर पर मंडलायुक्त जम्मू और कश्मीर ओवरआल इंचार्ज होंगे. वह स्वास्थ्य निदेशकों को सहयोग करेंगे. जिला स्तर पर जिला उपायुक्त इंचार्ज होंगे और वह मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को सहयोग करेंगे.

कश्मीर में कोरोना वाइरस से निपटने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज

कश्मीर में कोरोना वाइरस से निपटने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज की हैं. श्रीनगर के कई मुख्य अस्पतालों के साथ जिला अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड स्थापित किए गए हैं. स्थानीय अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आने वाले यात्रियों की स्क्रीनिंग की जा रही है. हवाई अड्डों पर पर्याप्त संख्या में डाक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ , एंबुलेंस के साथ अन्य उपकरण स्थापित किए गए हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पेड़ से युवक का लटकता हुआ शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी

Next Post

होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न

Next Post
होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न

होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d