BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

CRPF को मिले आधुनिक निगरानी उपकरण

by bnnbharat.com
March 23, 2020
in Uncategorized
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: हाल में आकाश से नजर रखने के लिए मिले आधुनिक उपकरणों के इस्तेमाल से सीआरपीएफ अब जंगल में छिपे नक्सलियों के और करीब पहुंच पाएगी और उनके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई कर सकेगी. यह बात सीआरपीएफ के प्रमुख एपी माहेश्वरी ने कही.

सीआरपीएफ महानिदेशक ने बताया बल को हाल ही में अत्याधुनिक मानवरहित विमान और ऊष्मा से उपस्थिति जानने वाले उपकरण मिले हैं. इन उपकरणों और अपनी खुफिया टीम की मदद से बल अब नक्सलियों की गतिविधियों पर प्रभावी तरीके से नजर रख सकेगा, जिससे उनके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जा सकेगी.

Also Read This:- विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित 

इसके लिए जल्द बेहतर तालमेल वाली रणनीति बनाई जाएगी और उस पर कार्य होगा. इससे निकट भविष्य में वामपंथी चरमपंथ को खत्म करने में मदद मिलेगी. इस तरह के खुफिया उपकरण जमीन पर कार्य करने वाले बलों के लिए बहुत मददगार साबित होते हैं. इनसे सुरक्षा बलों को होने वाला नुकसान बहुत सीमित हो जाएगा और नक्सलियों के विरुद्ध सटीक कार्रवाई करने में मदद मिलेगी.

बिना विलंब के मिलने वाली सूचना से सुरक्षा बलों को अपनी रणनीति में बदलाव और कार्रवाई या बचाव करने का मौका मिल सकेगा. इससे अब छत्तीसगढ़ जैसे नक्सलियों के मजबूत गढ़ में सुरक्षा बल को खासतौर पर बहुत मदद मिलेगी.

माहेश्वरी ने बताया कि सीआरपीएफ और अन्य एजेंसियों ने जिस तरह से नक्सल प्रभावित इलाकों में सड़कों का निर्माण किया है, उससे यह सोच खत्म हो गई है कि सुरक्षा बल नक्सलियों के इलाके में नहीं पहुंच सकते हैं. अब इसी सुविधा का उपयोग करते हुए नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सभी बाजार हाटों की सूची उपलब्ध कराएं: उपायुक्त

Next Post

लॉकडाउन की अवमानना न करें लोग: कुणाल अजमानी

Next Post
लॉकडाउन की अवमानना न करें लोग: कुणाल अजमानी

लॉकडाउन की अवमानना न करें लोग: कुणाल अजमानी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d