BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

CRPF हेडक्वार्टर किया गया सील, एक स्टाफ कोरोना पॉजिटिव

by bnnbharat.com
May 3, 2020
in समाचार
CRPF हेडक्वार्टर किया गया सील, एक स्टाफ कोरोना पॉजिटिव

CRPF हेडक्वार्टर किया गया सील, एक स्टाफ कोरोना पॉजिटिव

Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: दिल्ली में कोरोना मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है. वहीं कोरोना वायरस की चपेट में आने वाले सुरक्षाबलों के जवानों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है. केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के एक स्टाफ को रविवार को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है. जिसके बाद दिल्ली स्थित सीआरपीएफ मुख्यालय को सील कर दिया गया है.

दरअसल एडीजी के स्टेनोग्राफर को आज कोरोना पॉजिटिव पाया गया है जिसके बाद सीआरपीएफ मुख्यालय को सील किया गया है. वहीं 3 दिन पहले एक आईजी के ड्राइवर को कोरोना संक्रमित पाया गया था.

अधिकारियों के मुताबिक अगले आदेश तक किसी को भी मुख्यालय के अंदर जाने की इजाजत नहीं है. इमारत को सैनेटाइज करने के लिए बंद किया गया है. इसके साथ ही CRPF के कुल 40 अधिकारियों और कर्मचारियों सहित एक विशेष महानिदेशक रैंक के अधिकारी, उप महानिरीक्षक को भी होम क्वारंटीन कर दिया गया है. साथ ही मुख्याल बिल्डिंग में किसी के भी आने-जाने पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है.

Also Read This: विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस: भारत में मीडिया को पूर्ण स्वतंत्रता है, सर्वेक्षणों का करेंगे खुलासा: प्रकाश जावड़ेकर

सीआरपीएफ जवानों के कोरोना संक्रमित होने का मामला लगातार बढ़ रहा है. इससे पहले सीआरपीएफ के 136 जवान कोरोना संक्रमित पाए गए थे.

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक अधिकारियों ने बताया कि सीआरपीएफ के 135 जवान राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मयूर विहार फेस-3 इलाके में स्थित CRPF की 31वीं बटालियन के हैं. जबकि एक जवान दिल्ली में बल की 246वीं बटालियन का है. पिछले कुछ दिनों में कोरोना वायरस के मामले बड़ी संख्या में सामने आने के बाद 31वीं बटालियन के परिसर को सील कर दिया गया है.

सीआरपीएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस बाटलियन के कुल 135 जवान कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. कैंप में तैनात करीब 480 जवानों की जांच कराई गई जिनमें से 458 की रिपोर्ट आ चुकी है और 22 जवानों के रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है. जवानों के जांच के लिए मोबाइल कोरोना वायरस टेस्टिंग लैब यहां पर तैनात की गई. पिछले 24 घंटे में ही 71 जवानों के संक्रमित होने का पता चला है.

उन्होंने बताया कि ज्यादातर संक्रमित जवानों में कोरोना वायरस के कोई लक्षण दिखाई नहीं दिए. इन सभी को मंडोली में दिल्ली सरकार के एक आइसोलेशन सेंटर में भर्ती कराया गया है. इस यूनिट 12 जवान शुक्रवार को कोरोना संक्रमित पाए गए थे.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस: भारत में मीडिया को पूर्ण स्वतंत्रता है, सर्वेक्षणों का करेंगे खुलासा: प्रकाश जावड़ेकर

Next Post

झारखंड में अगले 2 हफ्तों तक लॉकडाउन में कोई छूट नहीं: मुख्यमंत्री

Next Post
झारखंड में अगले 2 हफ्तों तक लॉकडाउन में कोई छूट नहीं: मुख्यमंत्री

झारखंड में अगले 2 हफ्तों तक लॉकडाउन में कोई छूट नहीं: मुख्यमंत्री

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d