BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

CRPF जवान की हुई कोरोना से मौत

by bnnbharat.com
April 28, 2020
in समाचार
CRPF जवान की हुई कोरोना से मौत

CRPF जवान की हुई कोरोना से मौत

Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: कोरोना वायरस से संक्रमित केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक जवान की आज मौत हो गई. अर्धसैनिक बल के किसी जवान की कोरोना वायरस के संक्रमण से मौत का यह पहला मामला है.

सीआरपीएफ ने बताया है कि जवान की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद पिछले हफ्ते उसे दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इस जवान की उम्र 55 साल बताई जा रही है.

सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) रैंक के इस अधिकारी को कोरोना वायरस संक्रमित पाए जाने के बाद कुछ दिनों पहले सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

केंद्रीय गृह मंत्रालय के तहत आंतरिक सुरक्षा और सीमा सुरक्षा के लिए काम करने वाले केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) या अर्धसैनिक बलों के लगभग 10 लाख कर्मियों में से कोरोना के कारण यह पहली मौत है.

सीआरपीएफ के दिल्ली स्थित बटालियन में तैनात 15 कर्मी कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं. यह जानकारी अधिकारियों ने 25 अप्रैल को दी थी. एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ये जवान सीआरपीएफ की 31वीं बटालियन के हैं. इसी बटालियन के नौ जवान 23 अप्रैल को कोविड-19 से संक्रमित पाए गए थे.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

भारत को ADB बैंक ने दिया 150 करोड़ डॉलर का लोन

Next Post

कोरोना के खतरे को बताया जा रहा है बढ़ा चढ़ाकर: पाकिस्तान

Next Post
कोरोना के खतरे को बताया जा रहा है बढ़ा चढ़ाकर: पाकिस्तान

कोरोना के खतरे को बताया जा रहा है बढ़ा चढ़ाकर: पाकिस्तान

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d