चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के किरीबुरू थाना क्षेत्र के करम्पदा स्थित सीआरपीएफ कैंप में एक जवान ने गोली मारकर आत्महत्या कर लिया. बताया गया है कि जवान ने अपने सर्विस रिवॉल्वर से खुद पर गोली चलाई. मृतक जवान की पहचान उमेद सिंह के रूप में की गई. वह मूल रूप से राजस्थान का रहने वाला था. जवान सीआरपीएफ 197 बटालियन कैम्प में तैनात था.
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक उमेद सिंह पिछले कई दिनों से परिवारिक उलझनों से काफी परेशान था. इसी दौरान उसने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली. बताया गया है कि अपने साथियों के साथ करमपदा स्थित कैंप में मानसिक तनाव के कारण सुबह अचानक उसने खुद को गोली मार ली. सूचना पाकर स्थानीय पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है.

