जरूरत के सभी सामानों का ऑनलाइन डिलीवरी सिस्टम अब झारखंड के गांव-गांव में
रांची: झारखंड राज्य के 115 ब्लॉक में सीएससी द्वारा ग्रामीण ई-स्टोर डिस्ट्रीब्यूटर का भव्य शुभारंभ किया गया. अब गांव-गांव में जरूरत के सभी सामानों का ग्राहकों तक ऑनलाइन डिलीवरी सिस्टम सीएससी द्वारा शुरू किया गया है. ग्राहक सीधे तौर पर इस सिस्टम से जुड़कर अपनी जरूरतों का सामान घर बैठे प्राप्त कर पाएंगे.
पहले यह सुविधा राज्य के बड़े-बड़े शहरों तक सीमित था. गांव के लोगों को अपनी जरूरतों को शहर जाकर पूरा करना पड़ता था. लेकिन सीएससी ने लोगों को सुविधा प्रदान करने की दृष्टि से और वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा देने के लिए इस सर्विस को शुरू किया है.
इस सर्विस के शुरू होते ही ग्रामीणों को नए नए उद्यम को भी बढ़ावा मिलेगा. साथ ही लोकल कैडेट के जरिए रोजगार भी उपलब्ध किए जा सकेंगे. ग्रामीण स्तर पर लोगों को अपना लोकल प्रोडक्ट जैसे वन उत्पाद, बांस के फर्नीचर, खिलौने, दीया, बीज, अचार, सब्जियां इत्यादि सैकड़ों उत्पाद को भी ग्रामीण ई-स्टोर के माध्यम से बेचने का आधार मिल सकेगा.
इस कार्यक्रम का शुभारंभ सीएससी के सीईओ डॉक्टर दिनेश त्यागी द्वारा किया गया. मौके पर ग्रामीण ई-स्टोर के सीओओराजा किशोर, सीटीओ सुबोध कुमार एवं राज्य के स्टेट हेड शंभू कुमार, अनुपम उपाध्याय, प्रवीण कुमार, विक्रम वर्मा इत्यादि उपस्थित थे.
इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए आमजन गूगल प्ले स्टोर से ‘csc grameen estore app’ डाउनलोड कर लॉगिन कर सकते है.

