BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सीएसके ने मुंबई इंडियंस को पांच विकेट से हराया

by bnnbharat.com
September 20, 2020
in समाचार
सीएसके ने मुंबई इंडियंस को पांच विकेट से हराया
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई: आईपीएल 2020 के पहले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को पांच विकेट से हरा दिया. मुंबई ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाए थे. जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स ने आखिरी ओवर में चार गेंद शेष रहते पांच विकेट के नुकसान पर लक्ष्य का पीछा कर लिया.

चेन्नई के लिए चार नंबर पर बल्लेबाज़ी करने आए अंबाती रायडू ने सबसे ज्यादा रन बनाए. रायडू ने 48 गेंदो में 71 रनों की पारी खेली. आईपीएल में रायडू का यह 19वां अर्धशतक है. रायडू के अलावा फाफ डू प्लेसिस ने भी अर्धशतक लगाया. प्लेसिस 58 रन बनाकर नाबाद रहे. इस सीज़न का यह दूसरा अर्धशतक है. प्लेसिस ने अपनी अर्धशतकीय पारी में छह चौके लगाए. दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 115 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी भी की.
इससे पहले मुंबई से मिले 163 रनों के लक्ष्य के जवाब में चेन्नई ने शुरुआत बेहद खराब रही थी. महज़ छह रनों के स्कोर पर चेन्नई ने अपने दोनों सलामी बल्लेबाज़ खो दिए थे. मुरली विजय 01 और शेन वॉटसन 04 रन बनाकर पवेलियन लौट गए.

मुंबई ने पहले खेलते हुए बनाए 162 रन

मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवर में 162 रन बनाए थे. मुंबई के लिए सौरभ तिवारी ने सबसे ज्यादा 42 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से तीन चौके और एक छक्का निकला. तिवारी के अलावा सलामी बल्लेबाज़ क्विंटन डिकॉक ने 20 गेंदो में पांच चौको की मदद से 33 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. चेन्नई सुपर किंग्स के लुंगी नगिदी ने चार ओवर में 38 रन देकर तीन विकेट लिए. वहीं रविंद्र जडेजा और दीपक चहर को दो-दो सफलता मिलीं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

IPL 2020: मुंबई इंडियंस ने चेन्नई को 162 रन का लक्ष्य दिया, मुंबई की ओर से सौरभ तिवारी ने सबसे अधिक रन बनाए

Next Post

एमएस धोनी ने वापसी करते ही पूरा किया ‘शतक’, बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Next Post
एमएस धोनी ने वापसी करते ही पूरा किया ‘शतक’, बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

एमएस धोनी ने वापसी करते ही पूरा किया 'शतक', बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d