BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सब्जी व दलहन की खेती से सालाना लगभग 2 लाख रुपए की कर रहे आमदनी

by bnnbharat.com
February 17, 2021
in समाचार
सब्जी व दलहन की खेती से सालाना लगभग 2 लाख रुपए की कर रहे आमदनी
Share on FacebookShare on Twitter

जमशेदपुर:- मुसाबनी प्रखंड अंतर्गत पारूलिया पंचायत के रोहनीगोड़ा गांव के रहने वाले मंगल सोरेन प्रगतिशील किसान हैं . मंगल सोरेन बताते हैं कि उनके पास 10 एकड़ की जमीन हैं जिसमें वे पहले पारंपरिक खेती किया करते थे लेकिन आत्मा-कृषि विभाग से जुड़कर अब वे सब्जी व दलहन की खेती करने लगे हैं जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में काफी सुधार हुआ है.सोरेन ने बताया कि प्रयोग के तौर पर पहले उन्होने 3 एकड़ खेत में मक्का, सरसों, चना, अरहर, टमाटर, फुलगोभी एवं बैगन की खेती किया जिससे उन्हें अच्छी आमदनी हुई जिसके बाद वे अपना पूरा ध्यान सब्जी व दलहन की खेती में देने लगे साथ ही कुछ एकड़ में पारंपरिक खेती के रूप में अपने घर के लिए धान व गेहूं भी उपजाते हैं .  

मंगल सोरेन विगत 6 वर्षों से कृषि विभाग से जुड़े है . इसके पूर्व सिर्फ एक ही मौसम में परपंरागत विधि से धान की खेती करते थे जिससे लागत की तुलना में आमदनी कम होती थी. मंगल सोरेन मात्र 5वीं पास हैं परन्तु कृषि के नवीनतम तकनीक की जानकारी के प्रति जिज्ञासु होने के कारण आत्मा-कृषि विभाग से जुड़े एवं आत्मा द्वारा आयोजित किये जाने वाले प्रशिक्षण एवं परिभ्रमण कार्यक्रमों में लगातार शामिल होते रहे जिससे उन्हें तकनीकी जानकारी मिली, साथ ही प्रखण्ड स्तरीय प्रसार कर्मी से भी खेती को लेकर मार्गदशन मिलता रहा . परिणामस्वरूप अभी के समय में मंगल सोरेन धान सब्जी, दलहन की खेती कर सलाना लगभग 1.80 से 2.00 लाख तक की आमदनी कर रहे हैं जिससे इनके परिवार के जीवन-यापन एवं आर्थिक जरूरतों को पूर्ण करने में काफी सहूलियत हो रही है . 

जिला कृषि पदाधिकारी   मिथलेश कुमार कालिंदी कहते हैं कि जिले के किसानों के लिए कृषि विभाग द्वारा नियमित प्रशिक्षण एवं परिभ्रमण कार्यक्रम संचालित किया जाता है . वहीं पदाधिकारी भी नियमित क्षेत्र का भ्रमण कर किसानों से संवाद स्थापित करते हुए खेती-किसानी कार्य के लिए मार्गदर्शन देते रहते हैं . उन्होने बताया कि इच्छुक किसानों को आत्मा-कृषि विभाग से विभिन्न योजना के तहत सरसों, गेहूं, अरहर, चना का बीज समय-समय पर उपलब्ध कराया जाता है . 

मंगल सोरेन कहते हैं कि आय के लिए दूसरे व्यवसाय पर निर्भर नहीं रहने एवं पलायन करने से बेहतर है कि जिन किसान के पास खेत हो वे खेती-किसानी कार्य को विस्तार दें. इसके लिए आवश्यक है कि खुद जागरूक होते हुए प्रखंड या जिला कृषि कार्यालय से संपर्क कर विभिन्न लाभकारी योजनाओं को जानें साथ ही पदाधिकारी जब क्षेत्र भ्रमण पर आते हैं तो मार्गदर्शन लेकर कृषि की नई तकनीक से अवगत हों जिससे उन्हें कम लागत में अच्छा मुनाफा होगा . सोरेन कहते हैं कि लॉकडाउन जैसे हालात में भी जब सभी लोग रोजगार छीन जाने एवं आय के स्रोत को लेकर परेशान थे तब उन्हें अपने कृषि कार्य के कारण ही आय को लेकर परेशान नहीं होना पड़ा एवं गृहस्थी की गाड़ी सुगमता से चलती रही .

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक

Next Post

होल्डिंग टैक्स के बड़े बकायेदारों का अकाउंट होगा फ्रीज- कार्यपालक पदाधिकारी

Next Post
होल्डिंग टैक्स के बड़े बकायेदारों का अकाउंट होगा फ्रीज- कार्यपालक पदाधिकारी

होल्डिंग टैक्स के बड़े बकायेदारों का अकाउंट होगा फ्रीज- कार्यपालक पदाधिकारी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d