रांची: डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल बरियातू, रांची में 74वां स्वतंत्रता दिवस समारोह में झंडोत्तोलन शत्रुघ्न लाल गुप्ता, सदस्य, आर्य प्रादेशिक प्रतिनिधि सभा द्वारा किया गया.

सांस्कृतिक कार्यक्रम विद्यार्थियों द्वारा ऑनलाइन प्रस्तुत किया गया और इसका सीधा प्रसारण भी किया गया, ताकि जो शिक्षक कोविड 19 की परिस्थितियों के कारण शामिल नहीं हो सके वे आनलाइन माध्यम द्वारा स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल हो पाएं.

प्राचार्य विनय कुमार पाण्डेय ने स्वतंत्रता दिवस शुभकामना संदेश में कहा कि शिक्षक सिर्फ विद्यार्थी का नहीं होता, बल्कि वह एक परिवार, समाज और राष्ट्र का शिक्षक होता है.

वह जो भी अपने विद्यार्थी को सीखाता है, उसका प्रभाव इन सब पर दिखाई देता है. आज कोविड-19 के कारण उत्पन्न परिस्थिति में शिक्षकों के द्वारा ली जाने वाली ऑनलाइन क्लास के माध्यम से जो लर्निंग गैप कम किया गया है, वह प्रशंसनीय है.
अन्त में उपस्थित शिक्षकों ने गीत ‘छोड़ो कर की बातें, कर की बात पुरानी; नये दौर में लिखेंगे मिलकर नयी कहानी’ समूह में प्रस्तुत किया.

