जावेद अख्तर,
गोड्डा: महागामा प्रखंड अंतर्गत संकल्प कोचिंग सेंटर विश्वासखानी में सरस्वती पूजा के अवसर पर कोचिंग सेंटर के छात्र/ छात्राओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दीपक सिंह, दिवाकर कुमार मंडल, राजकुमार पासवान, संजय सिंह थे.
कार्यक्रम की देख रेख स्वयं संकल्प कोचिंग सेंटर के अध्यक्ष कोमल कुमार कर रहे थे.
वहीं कोचिंग सेंटर के बच्चों के द्वारा डांस का कार्यक्रम आयोजन किया गया, जिसके साथ-साथ बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नाटकीय कार्यक्रम दिखाया गया.
सांस्कृतिक कार्यक्रम का मंच संचालक अजय कुमार मंडल ने किया. जहां कार्यक्रम में बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया. बच्चों के द्वारा काफी उत्साह पुर्ण कार्यक्रम किया गया और इस कार्यक्रम में संकल्प कोचिंग सेंटर के माननीय अध्यक्ष कोमल कुमार और अजय कुमार मंडल और दिवाकर कुमार मंडल के हाथों पुरस्कार वितरण किया गया.
इस कार्यक्रम में पुरस्कार के हकदार प्रिंस कुमार, संगम कुमारी, काजल, भारती, नैना कुमारी, कुंदन कुमार, अमन कुमार को दिया गया.

