BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

संस्कृति, भाषा और परंपरा ही झारखंड की विशिष्ट पहचान है : रघुवर दास

by bnnbharat.com
October 24, 2019
in Uncategorized
संस्कृति, भाषा और परंपरा ही झारखंड की विशिष्ट पहचान है : रघुवर दास
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि हमारी संस्कृति, भाषा और परंपरा ही झारखंड की विशिष्ट पहचान है. यह अक्षुण्ण रहे, यही हमारी सरकार की प्राथमिकता है.

सरकार ने पिछले पांच साल में झारखंडी संस्कृति को बढ़ावा देने का काम किया है. सरना-मसना स्थलों की चारदीवारी और सुंदरीकरण, हमारे धर्मगुरुओं को सम्मान राशि, स्थानीय भाषाओं के उन्नयन, अखड़ा के निर्माण आदि में काफी काम किया गया है.

हमारे पूवर्जों ने हमें जो संस्कार दिये हैं, हमें अपनी आनेवाली पीढ़ी को सौंपना है. सरकार लोगों को जागृत करने का प्रयास कर रही है.

धुमकुड़िया भवन का शिलान्यास भी इसी की कड़ी है. उक्त बातें मुख्यमंत्री रघुवर दास ने करमटोली में धुमकुड़िया भवन के शिलान्यास के बाद कहीं.

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस भवन में सांस्कृतिक, धार्मिक और सामाजिक कार्य हो सकेंगे. इसका निर्माण इस प्रकार कराया जा रहा है, ताकि आनेवाले समय में इसका विस्तार किया जा सके.

यहां बाहर के आनेवाले जनजातीय समुदाय के बच्चों के ठहरने की सुविधा भी रहेगी. इससे दूसरे जिलों से परीक्षा देने आनेवाले छात्रों को लाभ मिलेगा.

उन्होंने कहा कि कुछ लोग हमारी संस्कृति को नष्ट करने में लगे हुए हैं, उसे हमें बचाना है. इसमें नौजवानों की भूमिका सबसे अहम है.

मुख्यमंत्री ने सभी लोगों को दीपावली और सोहराय पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि त्योहारों को उमंग से मनायें.

कार्यक्रम में नगर विकास मंत्री सीपी सिंह, कल्याण विभाग सचिव हिमानी पांडे, विधायक रामकुमार पाहन, गंगोत्री कुजूर समेत अन्य लोग उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बाईक पर सवार दो युवक हुए दुर्घटना का शिकार, दोनों की हालत गंभीर

Next Post

राज्य के 13 लाख 77 हजार किसानों को बधाई, पीएम किसान सम्मान निधि योजना के प्रथम, द्वितीय व तृतीय किस्त से आप लाभान्वित हुए : रघुवर दास

Next Post
राज्य के 13 लाख 77 हजार किसानों को बधाई, पीएम किसान सम्मान निधि योजना के प्रथम, द्वितीय व तृतीय किस्त से आप लाभान्वित हुए : रघुवर दास

राज्य के 13 लाख 77 हजार किसानों को बधाई, पीएम किसान सम्मान निधि योजना के प्रथम, द्वितीय व तृतीय किस्त से आप लाभान्वित हुए : रघुवर दास

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d