BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

भारत-चीन विवाद: चीनी आयात पर लगे अंकुश- अखिलेश यादव

by bnnbharat.com
June 17, 2020
in समाचार
भारत-चीन विवाद: चीनी आयात पर लगे अंकुश- अखिलेश यादव
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ: सोमवार रात लद्दाख के गलवान वैली में भारत और चीन के बीच हुए खूनी संघर्ष के में 20 जवान शहीद हो गए. एक तरफ जहां देश में चीन को लेकर काफी गुस्से का माहौल है तो वहीं इस संघर्ष में शहीद हुए जवानों के लिए दुख भी है. बीएसपी सुप्रीमों मायावती से लेकर अखिलेश यादव तक ने शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए चीन के खिलाफ कठोर कदम उठाने को कहा है.

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा कि चीन के हिंसक व्यवहार को देखते हुए भारत सरकार को सामरिक के साथ-साथ आर्थिक जवाब भी देना चाहिए. चीनी कंपनियों को दिए गए ठेके तत्काल प्रभाव से निलंबित होने चाहिए. चीनी-आयात पर अंकुश लगाना चाहिए. सरकार के ऐसे किसी भी प्रयास में समाजवादी पार्टी देशहित में सरकार के साथ है.

चीन के हिंसक व्यवहार को देखते हुए भारत सरकार को सामरिक के साथ-साथ आर्थिक जवाब भी देना चाहिए. चीनी कंपनियों को दिए गए ठेके तत्काल प्रभाव से निलंबित होने चाहिए और चीनी-आयात पर अंकुश लगाना चाहिए. सरकार के ऐसे किसी भी प्रयास में समाजवादी पार्टी देशहित में सरकार के साथ है.

वहीं बीएसपी सुप्रीमों मायावती ने भी चीन की इस हरकत की निंदा करते हुए कहा कि लद्दाख क्षेत्र में चीन के साथ झड़प में कर्नल समेत 20 भारतीय सैनिकों के शहादत की खबर अति-दुःखद व झकझोरने वाला है, खासकर तब जब भारत सरकार दोनों देशों के बीच सीमा विवाद व तनाव को कम करने में प्रयासरत है. सरकार को अब अत्याधिक सतर्क व सूझबूझ से देशहित में कदम उठाने की जरूरत है.

देश को विश्वास है कि भारत सरकार देश की आन, बान व शान के हिसाब से सही समय पर सही फैसला लेगी व देश का एक इंच जमीन भी किसी को कभी हड़पने नहीं देगी. अच्छी बात है कि सरकार की कमियों को भुलाकर ऐसे नाजुक समय में पूरा देश एकजुट है. अब सरकार को जनता की उम्मीद पर खरा उतरना है.

उन्होंने अपने इस ट्वीट के साथ एक और ट्वीट अटैज करते हुए लिखा देश को विश्वास है कि भारत सरकार देश की आन, बान व शान के हिसाब से सही समय पर सही फैसला लेगी व देश का एक इंच जमीन भी किसी को कभी हड़पने नहीं देगी. अच्छी बात है कि सरकार की कमियों को भुलाकर ऐसे नाजुक समय में पूरा देश एकजुट है. अब सरकार को जनता की उम्मीद पर खरा उतरना है.

दरअसल, लद्दाख की गलवान घाटी में सोमवार रात चीनी सैनिकों के साथ हिंसक टकराव के दौरान अब तक 20 भारतीय जवान शहीद हो गए हैं. वहीं भारत ने भी दावा किया है कि 43 चीनी सैनिक भी हताहत हुए हैं. इससे पहले खबरें आ रही थीं कि भारतीय सेना के 34 जवान लापता हैं. लेकिन, इस की पुष्टि नहीं की गई थी, लेकिन रात होते-होते सरकारी सूत्रों ने कम से कम 20 भारतीय सैनिकों के शहीद होने की बात कही है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मुलायम सिंह यादव ने हमेशा चेताया, लेकिन सरकारें रहीं उदासीन: शिवपाल यादव

Next Post

रक्षा मंत्री को ‘गुमराह करने’ की बजाय सामने आकर देना चाहिए जवाब: कांग्रेस

Next Post
रक्षा मंत्री को ‘गुमराह करने’ की बजाय सामने आकर देना चाहिए जवाब: कांग्रेस

रक्षा मंत्री को 'गुमराह करने' की बजाय सामने आकर देना चाहिए जवाब: कांग्रेस

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d