रांची: लोहरदगा जिला में व्याप्त विधि- व्यवस्था की समस्या को देखते हुए सम्पूर्ण जिला में कर्फ्यू लगाया गया है.कर्फ्यू की अवधि में किसी भी व्यक्ति का अपने घर से बाहर निकलना वर्जित/निषिद्ध है.
जिला प्रशासन द्वारा अपील की गई है कि शांति बनाए रखें तथा अफवाहों पर ध्यान नही दें. किसी प्रकार की सरकारी/निजी संपत्ति का तोड़ फोड़ अथवा आगजनी नहीं करें, ऐसा करते पाए जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति होने पर दूरभाष संख्या 06526-222513 अथवा 100 पर प्रशासन को सूचित करें.

