BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

लोहरदगा में 26 जनवरी की सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू

by bnnbharat.com
January 25, 2020
in समाचार
लोहरदगा में 26 जनवरी की सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू

लोहरदगा में 26 जनवरी की सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू

Share on FacebookShare on Twitter

लोहरदगा: नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) और एनआरसी के समर्थन में विहिप की रैली पर पथराव के बाद बिगड़े हालात पर काबू पाने के लिए जिला प्रशासन ने कर्फ्यू की मियाद 26 जनवरी की सुबह छह बजे तक बढ़ा दी गई है.

वहीं, लोहरदगा में सीएए और एनआरसी के समर्थन में गुरुवार को निकाले गए जुलूस पर शरारती तत्वों के द्वारा पथराव के बाद हिंसक झड़पों, आगजनी और तोड़फोड़ की घटनाओं के खिलाफ शनिवार को गुमला बंद है.

बंद का खासा असर शहर के अलावा आसपास के इलाकों में देखा जा रहा है. डीआईजी एवी होमकर समेत पुलिस और प्रशासन के अधिकारी शहरी ग्रामीण क्षेत्रों में स्थिति का जायजा लेने में जुटे हैं. बंद के दौरान फिलहाल कहीं से कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं है.

व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद हैं और सड़कों पर आवाजाही ठप है. बस पड़ाव में भी सन्नाटा है. गुमला टावर चौक में दंडाधिकारी के साथ पुलिस बल की तैनाती गई है.

हालांकि, आवश्यक सेवा को बंद से मुक्त रखा गया है. एहतियातन सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. सभी चौक-चौराहे और संवेदनशील इलाकों में पुलिस बलों की तैनाती की गई है. कई स्कूल बंद हैं.

इधर, लोहरदगा में आज भी कर्फ्यू जारी है. कर्फ्यू के बीच शुक्रवार की रात बरवाटोली स्थित एक टिंबर में खड़े ट्रक में आग लगा दी गई है. लोहरदगा में बीस कंपनी फोर्स तैनात की गई है. इसके अलावा हालात को नियंत्रण में करने के लिए पुलिस महकमा ने 12 पुलिस उपाधीक्षकों को अलग से लोहरदगा भेजा गया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के बैनर तले कार्यक्रम का आयोजन

Next Post

मै जनता की दुख-सुख में हमेशा साथ खड़ी हूं: दीपिका पाण्डे

Next Post
मै जनता की दुख-सुख में हमेशा साथ खड़ी हूं: दीपिका पाण्डे

मै जनता की दुख-सुख में हमेशा साथ खड़ी हूं: दीपिका पाण्डे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d