BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सातवें दिन कर्फ्यू में चार घंटे की ढील

by bnnbharat.com
January 29, 2020
in समाचार
सातवें दिन कर्फ्यू में चार घंटे की ढील

सातवें दिन कर्फ्यू में चार घंटे की ढील

Share on FacebookShare on Twitter

लोहरदगा: नागरिकता संसोधन अधिनियम, सीएएए के समर्थन में निकाले गये जुलूस पर पथराव, आगजनी और फायरिंग की घटना के बाद लागू कर्फ्यू के सातवें दिन बुधवार को चार घंटे की ढील दी जा रही है.

जिला प्रशासन की ओर से समीक्षा के बाद आज दो-दो घंटे की दो अवधि में कुल 4 घंटे कर्फ्यू में ढील दी गयी है. कर्फ्यू में ढील मिलने के बाद लोग अपनी जरूरत की सामानों की खरीद के लिए घरों से बाहर निकले. कई दवा दुकानों में लोगों की लंबी कतार भी देखने को मिली.

वहीं स्कूल, कॉलेज और सभी शिक्षण संस्थान आज भी बंद रहे. हालांकि, चार घंटे की ढील को लोग शांति बहाल की सूचक मान रहे है और उम्मीद की जा रही है कि स्थिति सामान्य होने पर कल और अधिक छूट दी जाएगी या फिर कर्फ्यू को पूरी तरह से हटा लिया जाएगा.

कर्फ्यू में ढील सुबह दस बजे से अपराह्न 12 बजे और दोपहर दो से चार बजे तक ढील दी गयी. कर्फ्यू में ढील के दौरान आवश्यक सामग्रियां यथाः- दवाई, राशन -खाद्य सामग्रियां, दूध, सब्जी इत्यादि की दुकानें खुली रही.

शहरी क्षेत्र में उपायुक्तआकांक्षा रंजन और पुलिस अधीक्षक प्रियदर्शी आलोक सहित अन्य अधिकारियों ने फ्लैग मार्च किया. जिला प्रशासन के द्वारा ध्वनि विस्तारक यंत्र से लगातार ऐलान किया जा रहा है कि लोग अफवाहों पर ध्यान न दें और कानून अपने हाथ में न लें आवश्यक सामानों की खरीदारी के बाद लोग अपने घरों में चले जाएं.

इससे पहले आईजी नवीन कुमार सिंह ने प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ मंगलवार रात 11ः00 बजे बैठक कर पिछले दिनों की गतिविधियों की समीक्षा के बाद कर्फ्यू में छूट का समय बढ़ाने का फैसला लिया. पुलिस-प्रशासन की ओर से लोगों से शांति व्यवस्था बहाल में सहयोग की अपील की है. अफवाह नहीं फैलाने की ताकीद भी की है. ऐसा करने वालों से सख्ती से निबटने की बात कही है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

राहुल गांधी या ममता बनर्जी से डिबेट न करें मोदी, मेरे साथ करें: ओवैसी

Next Post

मौसम ने बदला मिजाज, फसलें हो रही है बर्बाद, बढ़ी ठंड

Next Post
मौसम ने बदला मिजाज, फसलें हो रही है बर्बाद, बढ़ी ठंड

मौसम ने बदला मिजाज, फसलें हो रही है बर्बाद, बढ़ी ठंड

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d